ePaper

राजू श्रीवास्तव की बेटी ने अमिताभ बच्चन का धन्यवाद देते हुए लिखा पोस्ट, कहा- हमारा परिवार आपका आभारी है..

Updated at : 28 Sep 2022 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव की बेटी ने अमिताभ बच्चन का धन्यवाद देते हुए लिखा पोस्ट, कहा- हमारा परिवार आपका आभारी है..

राजू श्रीवास्तव के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट में अंतरा ने अमिताभ बच्चन को परिवार के लिए "ताकत और समर्थन" का स्रोत होने के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने कई तस्वीरें शेयर करते उन्होंने लिखा, “श्री अमिताभ अंकल की बहुत आभारी हूं कि इस कठिन समय में हर एक दिन वो हमारे साथ रहे.

विज्ञापन
undefined

दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने अपने पिता के सफल करियर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अमिताभ बच्चन के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है. उन्होंने इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े रहने के लिए ‘बिग बी’ के प्रति आभार व्यक्त किया है. राजू श्रीवास्तव ने हमेशा अमिताभ बच्चन को अपना नायक और आदर्श माना था.

undefined

राजू श्रीवास्तव के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट में अंतरा ने अमिताभ बच्चन को परिवार के लिए “ताकत और समर्थन” का स्रोत होने के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने कई तस्वीरें शेयर करते उन्होंने लिखा, “श्री अमिताभ अंकल की बहुत आभारी हूं कि इस कठिन समय में हर एक दिन वो हमारे साथ रहे. आपकी प्रार्थनाओं ने हमें भरपूर शक्ति और समर्थन दिया, जिसे हम हमेशा याद रखेंगे….”

undefined

इसमें आगे लिखा गया है कि, “मेरी मां शिखा, भाई आयुष्मान श्रीवास्तव, मेरा पूरा परिवार और मैं अंतरा श्रीवास्तव आपका सदा आभारी हैं. विश्व स्तर पर उन्हें जो प्यार और प्रशंसा मिलती है, वह सब आपकी वजह से है.” बता दें कि दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 41 दिन तक भर्ती रहने के बाद श्रीवास्तव का बीते बुधवार को निधन हो गया था. वह 58 वर्ष के थे.

undefined

अंतरा के मुताबिक राजू श्रीवास्तव ने अपने कॉन्टैक्ट्स में अमिताभ बच्चन का नंबर ‘गुरु जी’ के नाम से सेव किया था. उन्होंने इस पोस्ट में आगे लिखा है, “आप मेरे पिता के आदर्श, प्रेरणा, प्रेम और गुरु हैं. जब से पहली बार पिताजी ने आपको बड़े पर्दे पर देखा था, आप उनके भीतर हमेशा के लिए रह गए. उन्होंने न केवल आपको ऑन-स्क्रीन बल्कि इसके बाहर भी फॉलो किया.”

undefined

बता दें कि, जब राजू श्रीवास्तव अस्पताल में भर्ती थे तब अमिताभ बच्चन ने राजू की फैमिली को एक वॉयस नोट भेजा था. अंतरा ने पोस्ट में कहा, “आपके ऑडियो क्लिप को सुनने पर उनकी प्रतिक्रिया स्पष्ट रूप से दिखाती है कि आप उनके लिए क्या मतलब रखते थे.” श्रीवास्तव के निधन के एक दिन बाद, बिग बी ने अपने पर्सनल ब्लॉग पर एक श्रद्धांजलि पोस्ट की थी और कॉमेडियन को उनके “समय की समझ और बेहतरीन कॉमेडी” के लिए याद किया था.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola