फाइनली प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का चेहरा आया सामने, क्यूटनेस पर हार जाएंगे दिल, दिखी मां की गोद में, PICS

Updated:
विज्ञापन
फाइनली प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का चेहरा आया सामने, क्यूटनेस पर हार जाएंगे दिल, दिखी मां की गोद में, PICS

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की तसवीरें सामने आई है. प्रियंका अपने पति और सिंगर निक जोनास और उनके भाइयों केविन और जो जोनास ब्रदर्स के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम समारोह में शामिल हुई.

विज्ञापन

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस कुछ समय पहले ही एक साल की हुई है. प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था. लेकिन अब इंतजार खत्म हुआ. देसी गर्ल की बेटी का चेहरा सामने आ गया है और उसकी तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. फोटोज देखकर यूजर्स मालती के क्यूटनेस में खो गए है.

सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की तसवीरें सामने आई है. इसे इंस्टाग्राम पर bollyarab.fan नाम के इंस्टा पेज ने शेयर किया है. दरअसल, प्रियंका अपने पति और सिंगर निक जोनास और उनके भाइयों केविन और जो जोनास ब्रदर्स के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम समारोह में शामिल हुई. इस दौरान स्टारकिड व्हाइट टॉप, क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में काफी क्यूट लगी.

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का वीडियो

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती की पहली सार्वजनिक उपस्थिति को लेकर काफी उत्साहित थी. उन्होंने निक का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें भी मालती का चेहरा दिख रहा है. मालती अपनी मां की गोद में बैठी नजर आई. एक्ट्रेस इस दौरान ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस में काफी स्टनिंग लगी. कुछ समय पहले वोग मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि कि उन्होंने सरोगेसी का सहारा क्यों लिया. देसी गर्ल ने कहा था, मुझे मेडिकल प्रॉब्लम थी, यह एक आवश्यक कदम था, और मैं बहुत आभारी हूं कि मैं उस स्थिति में थी, जहां मैं यह कर सकी. हमारी सरोगेट इतनी उदार, दयालु, प्यारा और मजाकिया थी. उसने छह महीने तक हमारे लिए इस अनमोल उपहार का ख्याल रखा.

प्रियंका चोपड़ा की फिल्में

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस लव अगेन और वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी. फिल्म में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में होंगी.

Also Read: मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर जमकर झूमी प्रियंका चोपड़ा, बाथरोब में देसी गर्ल ने दिखाए कमाल के डांस मूव्स

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola