ePaper

चर्चा में हैं प्रेग्नेंट करीना कपूर का ये रेड एंड ब्लैक कलर का स्वेटर, कीमत सुन हो जाएंगे हैरान

Updated at : 28 Nov 2020 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
चर्चा में हैं प्रेग्नेंट करीना कपूर का ये रेड एंड ब्लैक कलर का स्वेटर, कीमत सुन हो जाएंगे हैरान

Pregnant Kareena Kapoor and taimur photo : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं. कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है. इस दौरान आमिर खान संग उनकी तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी. अब बेबो की एक तसवीर सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है. इस तसवीर में उनके साथ तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) नजर आ रहे है, जिसे करीना पॉटरी सिखा रही है. लेकिन सबका ध्यान उनकी स्वेटर पर है, जो बेबो ने पहनी हुई है. तो चलिए बताते है आपको इसकी कीमत, जो चर्चा में है.

दरअसल, करीना कपूर प्रेग्नेंसी के दौरान काफी स्टाइलिश कपड़ों में नजर आ रही है. अब उन्होंने तैमूर संग अपनी एक तसवीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. इसमें बेबो ने जो रेड एंड ब्लैक कलर की स्वेटर पहनी हुई है, जो काफी सुन्दर दिख रहा है. ये स्वेटर काफी सस्ता है और इसे आप भी खरीद सकते है. इसकी कीमत मात्र 1,999 रुपये है और ये स्वेटर H&M से है.

https://www.instagram.com/p/CH-BImRJnBe/
https://www.instagram.com/p/CH-AcirJLkR/

करीना ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वो तैमूर को बता रही थीं चाक के ऊपर मिट्टी के बर्तन को कैसे आकार दिया जाता है. बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ हिमाचल के धर्मशाला में हैं. कुछ समय पहले करीना ने तैमूर के लिए हैलोवीन पार्टी रखी थी. तैमूर की दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं.

https://www.instagram.com/p/CH-A3F1Jo_1/
https://www.instagram.com/p/CHj4HkPpudO/

एक्‍ट्रेस करीना प्रेग्नेंसी में भी करीना लगातार काम कर रही है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान काम करना कुछ गलत नहीं है. करीना ने यह भी कहा कि परिवार ने उन्हें घर पर रहने को कहा, लेकिन तब भी उन्होंने काम करना जरूरी समझा क्योंकि उन्हें अपने कमिटमेंट्स पूरे करने थे.

Also Read: ‘Anupama’ की ‘काव्‍या’ ने बिकिनी फोटो से मचाया तहलका, बार-बार देखी जा रही एक्ट्रेस की ये बोल्ड तसवीर

करीना के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह एक के बाद एक विज्ञापन में नजर आ रही हैं. इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करेंगी. जनवरी के महीने में करीना और सैफ के घर नन्हा मेहमान आएगा.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola