OMG 2 से रिप्लेस किये जाने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे फिल्म की…

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 का दिलचस्प टीजर आज रिलीज हो गया है. टीजर में फैंस को अक्षय और पकंज त्रिपाठी की केमिस्ट्री देखने को मिली. हालांकि कई यूजर्स परेश रावल को काफी मिस कर रहे हैं. एक इंटरव्यू में एक्टर ने मूवी का हिस्सा नहीं होने पर चुप्पी तोड़ी है.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की OMG 2 का मोस्ट अवेटेड टीजर आज रिलीज हो गया है. टीजर को फैंस ने हिट करार दिया है. ज्यादा कुछ बताए बिना, निर्माता दर्शकों को फिल्म की दिलचस्प कहानी से बांधे रखने में कामयाब रहे हैं. ओएमजी के सीक्वल के लिए अक्षय कुमार ने पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम के साथ मिलकर काम किया है. 2012-रिलीज ओएमजी में परेश रावल थे. ऐसे में इस बार पकंज त्रिपाठी ने उन्हें रिप्लेस किया है. जहां फैंस अक्षय कुमार-पंकज त्रिपाठी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए उत्साहित थे. वहीं कई लोग परेश रावल की अनुपस्थिति से नाराज थे. हालांकि, एक पुराने इंटरव्यू में परेश रावल ने फिल्म छोड़ने के पीछे की असली वजह साझा की थी.
एक इंटरव्यू में परेश रावल ने खुलासा किया कि न तो उन्हें ओएमजी 2 की कहानी पसंद आई और न ही फिल्म में उनका किरदार. जैसा कि अभिनेता को यकीन था कि उन्हें यह किरदार निभाने में मजा नहीं आएगा, जिसकी वजह से उन्होंने यह प्रोजेक्ट ठुकरा दिया. उन्होंने कहा था, ”मुझे कहानी पसंद नहीं आई और मैं इसका हिस्सा नहीं बनना चाहता. कोई भी सीक्वल भुनाने जैसा होता है. चूंकि मैं किरदार का आनंद नहीं ले रहा था, इसलिए मैंने प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया.”
परेश रावल ने आगे कहा कि अगर कोई सीक्वल बनाना चाहता है, तो यह लगे रहो मुन्ना भाई जैसा होना चाहिए. अभिनेता ने कहा, “जो हम हेरा फेरी में कर चुके थे. वो भी काफी मजेदार होने वाला है, हालांकि सभी कैरेक्टर सेम हो ये जरूरी नहीं हो सकता है. बता दें कि ओएमजी 2 का टीजर एक सामाजिक संदेश के साथ एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी का वादा करता है. जहां यामी गौतम एक वकील की भूमिका निभाएंगी, वहीं पंकज त्रिपाठी भगवान के पक्के भक्त के रूप में नजर आएंगे. ओएमजी 2 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है. यह बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की गदर 2 से भिड़ेगी.
Also Read: OMG 2 Teaser: भगवान अपने बनाये हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता… अक्षय कुमार की फिल्म का टीजर रिलीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










