नोरा फतेही ने वर्कआउट के बाद फ्लॉन्ट किया अपना परफेक्ट फिगर, शार्ट्स में बेहद हसीन लगी एक्ट्रेस - VIDEO
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Sep 2021 3:13 PM
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने जिम से अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी फिट बॉडी दिखाते हुए नजर आ रही है. ये वीडियो में दिलबर गर्ल काफी स्टनिंग लग रही है.
Nora Fatehi Workout Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) बेहद खूबसूरत हैं. नोरा अपनी परफेक्ट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए अक्सर तसवीरें पोस्ट करती हैं. दिलबर गर्ल टोंड बॉडी के लिए जिम में जमकर पसीना बहाती है. अब एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही है.
नोरा फतेही ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो लगाया हैं, जिसमें वो जिम में दिख रही है. नोरा मिरर के सामने खड़ी होकर अपनी फिट बॉडी को दिखाते हुए नजर आ रही है. उन्होंने नियॉन कलर की शॉट्स और ब्लैक टयूब ब्रा पहना हुआ है. साथ ही एक्ट्रेस ने शॉर्ट जैकेट भी पहना हुआ है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/CToC0HLF9PX/
दिलबर गर्ल नोरा फतेही का ये अंदाज काफी कातिलाना हैं. फैंस को उनका लुक काफी पसन्द आ रहा है. गौरतलब है कि नोरा ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में और फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है. एक्ट्रेस अपने स्टाइल सेंस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. नोरा के इंस्टाग्राम पर उनके कई स्टाइलिश आउटफिट में फोटोज मौजूद है, जिसमें वो सबसे हटके और अलग दिखती है.
https://www.instagram.com/p/CTWhLCIMXmU/
नोरा फतेही का हाल ही में गाना ‘कोका कोला’ रिलीज हुआ था. सॉन्ग में वो बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आई थी. सॉन्ग को काफी पसन्द किया गया था. इसके अलावा वो कई गानों में नजर आ चुकी है, जिसमें ‘छोड़ देंगे’, पछताओगे शामिल है.
Also Read: नाम की वजह से तैमूर-जहांगीर को ट्रोल किए जाने पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत बुरा लगता है
फिल्मों की बात करें तो नोरा हाल ही में फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आई थी. वहीं, अब तक वो बाटला हाउस, स्ट्रीट डांसर 3डी, रॉकी हैंडसम, सत्यमेव जयते जैसी मूवीज में काम कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










