ePaper

नाम की वजह से तैमूर-जहांगीर को ट्रोल किए जाने पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत बुरा लगता है

Updated at : 10 Sep 2021 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
नाम की वजह से तैमूर-जहांगीर को ट्रोल किए जाने पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत बुरा लगता है

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर के नाम को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ये खूबसूरत नाम हैं और वे दोनों खूबसूरत बच्चे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान इस साल फरवरी में दोबारा माता- पिता बने हैं. उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम जहांगीर (Jehangir) रखा है. ये नाम रखने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. बता दें कि तैमूर के नाम पर भी कपल को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. उनके बच्चों के नाम को लेकर ट्रोल करने पर बेबो ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

करीना कपूर और सैफ अली खान को अपने बच्चों के नाम तैमूर और जहांगीर को लेकर ट्रोल किया जाता हैं. करीना ने ‘द गार्जियन’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो ये केवल नाम हैं जो हमें पसंद आए, इसके अलावा कुछ भी नहीं है. ये खूबसूरत नाम हैं और वे दोनों खूबसूरत बच्चे हैं.

https://www.instagram.com/p/CSn0An5jjrx/

एक्ट्रेस आगे कहती है, यह बेहद दुखद है कि कोई बच्चों को क्यों ट्रोल करता है. मुझे बहुत बुरा लगता है लेकिन मैं अपने काम पर ध्यान लगाना चाहती हूं. मैं अपनी जिंदगी ट्रोल्स के हिसाब से नहीं जी सकती. बता दें कि करीना ने कुछ समय पहले ही अपने छोटे बेटे का चेहरा फैंस को दिखाया था.

Also Read: जावेद अख्तर से नाम जुड़ने पर उर्फी जावेद का आया रिएक्शन, बोली- लोगों ने कहानियां सिर्फ इसलिए गढ़ी…

वहीं, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तैमूर पैपराजी पर चिल्लाते हुए दिखे थे. दरअसल, करीना अपने दोनों बेटों के साथ अपने पिता रणधीर कपूर के घर जाने के लिए निकली थी. इस दौरान पैपराजी को देखते ही तैमूर चिल्लाने लगते है. तैमूर के इस बिहेवियर को देखकर मीडिया यूजर्स ने करीना को फटकार लगाई थी.

गौरतलब है कि तैमूर के नाम को लेकर भी लोगों की काफी नेगेटिव कॉमेंट्स आए थे. सोशल मीडिया पर सैफ और करीना को खूब ट्रोल किया गया था. वहीं, फिल्मों की बात करें तो करीना कपूर ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस पॉपुलर टीवी एक्टर के साथ शादी करने वाली थी बबीता जी?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola