ePaper

जावेद अख्तर से नाम जुड़ने पर उर्फी जावेद का आया रिएक्शन, बोली- लोगों ने कहानियां सिर्फ इसलिए गढ़ी...

Updated at : 10 Sep 2021 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
जावेद अख्तर से नाम जुड़ने पर उर्फी जावेद का आया रिएक्शन, बोली- लोगों ने कहानियां सिर्फ इसलिए गढ़ी...

हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थी कि उर्फी जावेद गीतकार जावेद अख्तर की पोती हैं. इसपर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उर्फी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो किसी भी तरह से उनसे नहीं जुड़े है.

विज्ञापन

पूर्व बिग बॉस ओटीटी प्रतियोगी उर्फी जावेद अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं. कुछ समय पहले ही उनके एयरपोर्ट लुक ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था. वहीं, इंटरनेट पर कुछ दिन से ऐसी खबरें चल रही थी कि उर्फी गीतकार जावेद अख्तर की पोती हैं. इसपर बीते दिन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अपना रिएक्शन दिया था. अब उर्फी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

दरअसल, कुछ दिन पहले ही उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान उर्फी के लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा था. जैकेट के अंदर वो स्पोर्ट्स ब्रा पहने दिखी थी और उनके अजीब पहनावे को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. इस दौरान एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था, “यह वास्तव में मजेदार है कि लोग मुझे मेरे लास्ट नेम के कारण जावेद अख्तर से जोड़ रहे हैं.”

https://www.instagram.com/p/CTgv_-SIbX6/

अब इस पर उर्फी जावेद ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि, “लोगों ने कहानियां सिर्फ इसलिए गढ़ी हैं क्योंकि मेरा पूरा नाम उर्फी जावेद है. लेकिन वह कभी भी मेरे साथ किसी भी तरह से जुड़े नहीं है. यह सब सिर्फ उन्हें ट्रोल करने के लिए किया गया है. साथ ही मेरे आउटफिट के विवाद को उसके साथ जोड़कर उनका नाम खराब करने की कोशिश है.

Also Read: Kapil Sharma Show में गोविंदा की वजह से कृष्‍णा अभिषेक ने बनाई थी दूरी, अब मामी सुनीता ने कहा- उसका चेहरा…

उर्फी जावेद ने ये भी कहा कि, अगर उनकी अपनी पोती भी अपनी पसंद का कुछ भी पहनती है, तो इसमें गलत क्या है? इसके लिए उन्हें जिम्मेदार क्यों ठहराया जा रहा है?” बता दें कि उर्फी बिग बॉस ओटीटी में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थी. हालांकि वो पहले ही वीक में बाहर हो गई थी.

वहीं, इस पर जावेद अख्तर की पत्नी और एक्ट्रेस शबाना आजमी ने बीते दिन ट्वीट कर लिखा था, ‘उर्फी जावेद का हमसे किसी भी तरह से कोई संबंध नहीं है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola