ePaper

सूरज नाम्बियार की दुल्हन बनने को तैयार मौनी रॉय, इस जगह पहली बार मिले थे दोनों, जानें उनकी लवस्टोरी

Updated at : 25 Jan 2022 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
सूरज नाम्बियार की दुल्हन बनने को तैयार मौनी रॉय, इस जगह पहली बार मिले थे दोनों, जानें उनकी लवस्टोरी

एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियर संग सात फेरे लेने वाली हैं. दोनों 27 जनवरी को शादी कर रहे है. लेकिन क्या आप जानते है मौनी और सूरज कैसे मिले थे.

विज्ञापन

Mouni Roy-Suraj Nambiar wedding: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अब अपनी शादी की खबर को कंफर्म कर दिया है. मौनी बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग सात फेरे लेने वाली हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने पैपराजी द्वारा शादी की बधाई देने पर उन्हें शुक्रिया कहा था. लेकिन क्या आप दोनों की लवस्टोरी जानते है. चलिए हम बताते है दोनों आखिर कैसे मिले.

ऐसे मिले थे मौनी और सूरज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय और सूरज नाम्बियर पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों 2019 के की न्यू ईयर ईव पर दुबई के एक नाइट क्लब में मिले थे. हालांकि उन्हें एक-दूसरे से मिलवाने के लिए कोई कॉमन फ्रेंड नहीं था. जिसके बाद उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी, लेकिन कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक नहीं बनाया. हालांकि मौनी और सूरज को अक्सर पार्टियों में साथ देखा जाता था.

मौनी के वायरल पोस्ट

मौनी रॉय के कुछ पोस्ट अक्सर उनके रिलेशनशिप के बारे में बताते थे. कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक डॉग के फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, बोथ माइन, आई लव यू. जिसके बाद सूरज ने एक फोटो पोस्ट कर लिखा था, हैप्पी बर्थडे मौनी. वहीं, दोनों की थाईलैंड में छुट्टियों की कई तस्वीरों ने भी संकेत दिया था कि वो प्यार में है.

Also Read: Mouni Roy ने क्रॉप टॉप पहन दिए बोल्ड पोज, नागिन एक्ट्रेस की तसवीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल

मंदिरा बेदी के घर पर हुई थी शादी की बात?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मौनी की मां ने सूरज के माता-पिता से मंदिरा बेदी के घर पर शादी पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी. बता दें कि मंदिरा औऱ मौनी काफी अच्छे दोस्त है और अक्सर साथ में पार्टी करते हुए फोटोज शेयर करते है. दोनों की कई तसवीरें इंस्टाग्राम पर साथ में है.

इस दिन कर रही मौनी रॉय शादी

सोशल मीडिया पर मौनी रॉय को शादी के लिए पैपराज़ी द्वारा बधाई देने पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया था. पैपराजी कहते है, “मौनी जी, बधाई हो! आपकी शादी 27 को है,” जिसके बाद एक्ट्रेस उनको रिप्लाई में कहती है, थैंक्यू!” बता दें कि मौनी 27 जनवरी को सूरज से गोवा के एक रिजॉर्ट में शादी करने वाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola