Kirron Kher Birthday: अनुपम खेर ने किरण खेर संग शेयर की अनदेखी तसवीरें,बेटे सिंकदर खेर को लेकर कही ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2022 12:13 PM
Kirron Kher Birthday: किरण खेर के जन्मदिन पर उनके पति और एक्टर अनुपम खेर ने कई तसवीरें शेयर कर उनके नाम मैसेज लिखा हैं. इस पोस्ट पर कंगना रनौत ने भी कमेंट किया हां. साथ ही यूजर्स एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है.
Kirron Kher Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं. किरण ने ‘देवदास’, ‘रंग दे बसंती’, ‘हम तुम’, ‘दोस्ताना’, जैसी फिल्मों में अपने किरदार को लेकर काफी सराहना बटोरी थी. एक्ट्रेस के नाम उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर मैसेज लिख रहे है. ऐसे में उनके पति और एक्टर अनुपम खेर ने उनके लिए बहुत प्यारा सा पोस्ट लिखा हैं.
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर किरण खेर के साथ अनदेखी तसवीरें शेयर की हैं. तसवीरों में वो किरण हंसते- खिलखिलाते हुए दिख रही है. एक फोटो में वो अपने बेटे सिकंदर खेर की गोद में बैठी हुई नजर आई. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो प्रिय #किरण! भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे.
https://www.instagram.com/p/Cew2861DgN1/?hl=en
अनुपम खेर आगे पोस्ट में लिखते हैं, आपका लंबा, स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन हो !! आपका जीवन हंसी से भरा रहे. आप ईश्वर की स्पेशल पर्सन है. आप सालों तक चंडीगढ़ के लोगों की सेवा करते रहें. उम्मीद करता हूं कि सिकंदर खेर जल्द ही शादी कर ले. प्यार और दुआ हमेशा. इसके साथ उन्होंने 🕉 भी लिखा.
Also Read: महिमा चौधरी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, अनुपम खेर ने शेयर किया VIDEO
अनुपम खेर के इस पोस्ट पर कंगना रनौत ने कमेंट में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो किरण जी. महिमा चौधरी ने लिखा, हैप्पी बर्थडे किरण मैम. आपको खुशी, अच्छा स्वास्थ्य मिले. आप दोनों कमाल हैं. ढेर सारा प्यार. बोमन ईरानी ने लिखा, ढेर सारा प्यार और खुशी. यूजर्स भी इस पोस्ट पर उन्हें बर्थडे विश कर रहे है.
अनुपम खेर इन दिनों कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं. एक्टर सूरज बड़जात्या की ‘ऊंचाई’, गजेंद्र अहिरे की ‘द सिग्नेचर’, ‘कार्तिकेय 2’, ‘शिव शास्त्री बलबोआ’, ‘मुंगलीलाल रॉक्स’ और अश्विन सरवनन की ‘कनेक्ट’ में नजर आएंगे. पिछली बार वो द कश्मीर फाइल्स में दिखे थे.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










