Sunny Deol की एक गलती की वजह से उनके हाथ से निकल गई ये सुपरहिट फिल्में, आज भी गदर 2 एक्टर को होता होगा पछतावा
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Apr 2023 7:59 AM
Sunny Deol talks about Gadar 3
Sunny Deol Rejected Superhit Films: सनी देओल जल्द ही गदर 2 में नजर आने वाले हैं. एक्टर की फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक्टर ने अपनी फिल्मी करियर में भले ही एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसी मूवीज को ठुकराया भी है, जो बाद में जाकर सुपरहिट हुई.
Sunny Deol Rejected Superhit Films: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्टर ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दी है. उन्होंने दामिनी, घातक गदर जैसी फिल्मों से अपना लोहा मनवा लिया है. हालांकि कुछ मूवीज ऐसी भी है, जिसे सनी पाजी ने ठुकरा दिया था, हालांकि बाद में वह फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई और इस बात का जरूर आज भी सनी देओल को पछतावा होगा.
साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म दीवाना तो सभी ने देखी ही होगी. इस फिल्म ने शाहरुख खान की किस्मत के दरवाजे खोल दिए थे. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषि कपूर का किरदार सबसे पहले सनी देओल को ऑफर हुआ था, लेकिन किसी कारण की वजह से उन्होंने मना कर दिया. साल 1995 में आई त्रिमूर्ति में अनिल कपूर का किरदार सबसे पहले सनी पाजी को ऑफर किया गया था, लेकिन इस फिल्म को भी उन्होंने मना कर दिया था.
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित अभिनीत कोयला बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म ने एसआरके की किस्मत चमका दी थी. लेकिन कहा जाता है कि शाहरुख खान से पहले ये फिल्म सनी देओल के पास गई थी, लेकिन एक्टर को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होंने इस करने से मना कर दिया था. जानवर फिल्म के लिए भी सनी देओल को अप्रोच किया गया था. लेकिन उन्होंने इस रोल को इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि ऐसा कैरेक्टर उन्होंने अपनी फिल्म ‘जीत’ में किया था.
Also Read: किसी दिन जज बनकर इस मंच पर जरूर लौटूंगा… Indian Idol 13 Winner ऋषि सिंह को इस सिंगर से मिलने की है ख्वाहिश
साल 2000 में आई बॉबी देओल की फिल्म बादल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. हालांकि ये फिल्म भी सनी को ही ऑफर की गई थी, लेकिन उनके डेट्स के कारण ये बॉबी देओल की झोली में चले गए. साल 2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म केसरी और 2022 में आई सम्राट पृथ्वीराज के लिए भी सनी देओल को अप्रोज किया गया था. लेकिन यशराज बेनर्स की फिल्म के कारण एक्टर ने इसे ठुकरा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










