Gadar 2: सनी देओल की फिल्म रिलीज को लेकर अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमें आने दीजिए अगर कोई…

Gadar 2: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. अब फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा का कहना है कि वे अपनी 11 अगस्त, 2023 की रिलीज़ डेट पर कायम रहेंगे.
Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में एक बार फिर से सनी जहां तारा सिंह की भूमिका निभाएंगे, वहीं अमीषा पटेल सकीना के रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म साल 2001 में अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है. पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था. रिपोर्ट्स की मानें अनिल शर्मा ने पार्ट 2 में कई ट्विस्ट डाले है, जिसमें इस बार तारा सिंह सकीना के लिए नहीं बल्कि बेटे जीते के लिए पाकिस्तान जाएंगे और दुश्मनों से लड़ेंगे. इसके अलावा तारा सिंह के बेटे जीते की पत्नी भी होगी.
पिंकविला से बात करते हुए गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि वे अपनी 11 अगस्त, 2023 की रिलीज डेट पर कायम रहेंगे. उन्होंने कहा, गदर 2 लोगों की फिल्म है और लोगों की भावनाएं हैं, इसलिए हम 11 अगस्त को आ रहे हैं, क्योंकि लोग इसे चाहते हैं. यह कोई फिल्म नहीं है, यह एक इमोशन है. इसलिए हम बिल्कुल भी शिफ्ट नहीं हो रहे हैं. हम पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं और 11 अगस्त की तैयारी कर रहे हैं. पता नहीं उस दिन और कौन सी फिल्म आ रही है, जो आ रही है हमें आने दीजिए, अगर कोई आती है तो. 11 अगस्त की रिलीज हमारे लिए पक्की है. बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल की यह फिल्म संदीप रेड्डी वंगा की एनिमल के साथ क्लैश कर रही है. इसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में है.
गदर 2 की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा इसी साल जनवरी में की गई थी. जिसमें लिखा था, “हिंदुस्तान जिंदाबाद है… जिंदाबाद था.. और जिंदाबाद रहेगा! इस स्वतंत्रता दिवस पर हम आपके लिए दो दशकों के बाद भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आए हैं. # गदर 2 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.” गदर 2 में सनी और अमीषा पटेल के अलावा अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी अहम भूमिका में हैं.
Also Read: Sunny Deol Daughter In Law: कौन है सनी देओल की होने वाली बहू, करण देओल की मिस्ट्री ब्राइड का हुआ खुलासा
गौरतलब है कि गदर 2 की शूटिंग पालमपुर, अहमदनगर, लखनऊ जैसे शहरों में हुई है. गदर 2 की शूटिंग सबसे पहले तो पालमपुर के भलेड गांव में हुई. पाकिस्तान का सीन फिल्माने के लिए लखनऊ के La Martiniere College कॉलेज को पाकिस्तान की शक्ल दी गई. इसी कॉलेज में फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट हुआ. कुछ सीन्स की शूटिंग मध्यप्रदेश के इंदौर और मांडू में भी की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










