Dev Kohli Passes Away: दिग्गज गीतकार और कवि देव कोहली का निधन, बॉलीवुड के इन फेमस गानों के लिए थे विख्यात

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

Dev Kohli Passes Away: दिग्गज गीतकार और कवि देव कोहली नहीं रहे. 100 से अधिक हिट बॉलीवुड फिल्मों के लिए गीत लिखने वाले गीतकार-कवि का कथित तौर पर 26 अगस्त को निधन हो गया. उन्होंने महज 80 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

विज्ञापन

Dev Kohli Passes Away: शंकर-जयकिशन से लेकर विशाल और शेखर तक, अनुभवी गीतकार देव कोहली ने कई पीढ़ियों के संगीतकारों के साथ काम किया है. ऐसे में अब संगीत की दुनिया के लिए दुर्भाग्यपूर्ण खबर है. क्योंकि आज दिग्गज हिंदी फिल्म गीतकार देव कोहली ने 80 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. कोहली, जिन्होंने कई हिंदी फिल्मों के लिए 100 से अधिक गाने लिखे थे, ने सलमान खान और भाग्यश्री की मैंने प्यार किया में अपने काम के लिए बहुत लोकप्रियता हासिल की, जिसे सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया था. उन्होंने अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी की ‘बाजीगर’ और सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ‘हम आपके है कौन’ के लिए भी गाने लिखे.

कोहली के प्रवक्ता प्रीतम शर्मा ने की निधन की पुष्टि

कोहली के प्रवक्ता प्रीतम शर्मा ने उनके निधन की पुष्टि की. उन्होंने बताया, “कोहली जी पिछले कुछ महीनों से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती थे, उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और शनिवार की सुबह नींद में ही उनका निधन हो गया.” 81 वर्षीय कोहली विभाजन के बाद अपने परिवार के साथ भारत आए और 1969 में गुंडा के साथ अपनी शुरुआत की. हालांकि, लोगों ने उनके काम पर बहुत बाद में ध्यान दिया, जब लाल पत्थर (1971) का उनका गाना “गीत गाता हूं मैं” रिलीज हुआ, जो बहुत बड़ा हिट हुआ.

यहां होगा अंतिम संस्कार

उनका अंतिम दर्शन दोपहर 2 बजे उनके घर जुपिटर अपार्टमेंट, 4 क्रॉस लेन, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, मुंबई में होगा. वहीं अंतिम संस्कार शाम 6 बजे जोगेश्वरी पश्चिम के ओशिवारा श्मशान में किया जाएगा. देव के करीबी सहयोगी, आनंद राज आनंद, अनु मलिक, उत्तम सिंह और बॉलीवुड बिरादरी के अन्य लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहेंगे.

Also Read: Gadar 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल ने बढ़ाई अपनी फीस, एक फिल्म के लिए चार्ज करेंगे इतने करोड़

इन फिल्मों की वजह से हुए थे फेमस

देव कोहली ने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘जुड़वा 2’, ‘मुसाफिर’, ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’ और ‘टैक्सी नंबर 911’ जैसी 100 से अधिक हिट फिल्मों के लिए गाने लिखे. उन्होंने अनु मलिक, राम लक्ष्मण, आनंद राज आनंद, आनंद मिलिंद और अन्य जैसे संगीत निर्देशकों के साथ कई हिट फिल्मों में भी काम किया. उनका लोकप्रिय गाना ‘गीत गाता हूं मैं’ राजकुमार-हेमा मालिनी अभिनीत फिल्म ‘लाल पत्थर’ (1971) में प्रदर्शित हुआ था. गीतकार के रूप में यह उनकी दूसरी फ़िल्म थी. देव ने कई हिट गाने जैसे ‘माये नी माये’, ‘ये काली काली आंखें’, ‘गीत गाता हूं’, ‘ओ साकी साकी’ दिए हैं, पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मे देव कोहली ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए लगभग सौ गाने लिखे.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola