रणवीर सिंह से अलग होने की अफवाहों के बीच सामने आया दीपिका का बयान, बोलीं- मेरे पति एक हफ्ते के लिए...

रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने पॉडकास्ट पर रणवीर के बारे में बताया और यहां तक कहा कि उनके वापस आने पर उन्हें देखकर खुशी होगी. दीपिका कई प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त रही हैं. उन्होंने हाल ही में प्रसिद्ध ब्रांड लुई वुइटन के लिए पेरिस फैशन वीक के लिए रैंप वॉक भी किया.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं. हाल ही में दोनों की अलगाव की खबरें उड़ी जिससे फैंस हैरान नजर आये. इसके बाद इस कपल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐसी अफवाहों से किनारा किया. अब दीपिका ने पहली बार रणवीर के बारे में बात की है. दीपिका ने पूर्व अभिनेत्री मेघन मार्कल, डचेस ऑफ ससेक्स के साथ एक विशेष पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया.
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने पॉडकास्ट पर रणवीर के बारे में बताया और यहां तक कहा कि उनके वापस आने पर उन्हें देखकर खुशी होगी. दीपिका कई प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त रही हैं. उन्होंने हाल ही में प्रसिद्ध ब्रांड लुई वुइटन के लिए पेरिस फैशन वीक के लिए रैंप वॉक भी किया. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह और रणवीर काम की वजह से काफी समय से घर से दूर हैं. उन्होंने कहा, “मेरे पति एक हफ्ते के लिए एक संगीत समारोह में थे और वह अभी वापस आए हैं. वह मेरा चेहरा देखकर खुश होंगे.”
हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यह एक वायरल ट्वीट के बाद शुरू हुआ जिसमें दावा किया गया था कि दोनों की शादी में दरार आ गई है. हालांकि रणवीर ने संकेत दिया कि फिक्की फ्रेम्स फास्ट ट्रैक इवेंट में भाग लेने के बाद ऐसी खबरें केवल अफवाहें थीं. उन्होंने कहा, “टचवुड… हम मिले और 2012 में डेटिंग शुरू की… इसलिए 2022 में मुझे और दीपिका को दस साल हो गए हैं.”
Also Read: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस दिन करेंगे शादी! जानें प्री वेडिंग से लेकर रिसेप्शन तक की डिटेल्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर सिंह की अगली फिल्म सर्कस है जिसमें वो पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज संग दिखाई देंगे. फिल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. सर्कस के अलावा, वह करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए आलिया भट्ट के साथ भी स्क्रीन साझा करेंगे. वहीं दीपिका पादुकोण के पास कई बड़ी रिलीज है. पठान में वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. इसके अलावा, वह प्रोजेक्ट के की शूटिंग भी कर रही हैं जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन भी हैं. द इंटर्न के हिंदी रीमेक में भी दीपिका नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




