Asin Divorce: पति राहुल शर्मा संग तलाक की खबरों पर गजनी एक्ट्रेस असिन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह उस समय की…

Updated:
विज्ञापन
Asin Divorce: पति राहुल शर्मा संग तलाक की खबरों पर गजनी एक्ट्रेस असिन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह उस समय की…

बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. हालांकि अब खबरें आ रही थी कि एक्ट्रेस पति राहुल शर्मा संग तलाक लेने वाली हैं. आइये जानते हैं क्या है सच्चाई…

विज्ञापन

गजनी, रेडी और ऑल इज वेल जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं. उन्होंने जनवरी 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा संग शादी रचाई थी. तभी से वह फिल्मों से दूर हो गई. बाद में अक्टूबर 2017 में दोनों के घर नन्ही सी परी आई, जिसका नाम अरिन है. हालांकि अब असिन ने सोशल मीडिया पर अपने पति संग सभी तस्वीरें डिलीट कर दीं. जिसके बाद खबरें आने लगी कि असिन और राहुल के बीच सब ठीक नहीं हैं और दोनों जल्द ही तलाक ले सकते हैं. हालांकि इन बातों पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

तलाक की खबरों पर असिन ने दिया ये जवाब

असिन ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए इन्हें ‘पूरी तरह से निराधार’ बताया. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट साझा किया. उन्होंने खुलासा किया कि वह राहुल के साथ अपनी गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले रही हैं. उन्होंने इन रिपोर्टों को ‘बहुत ही कल्पनाशील और पूरी तरह से आधारहीन खबर’ बताया. उनके नोट में लिखा है, “अभी हमारी गर्मियों की छुट्टियों के बीच में, हम सचमुच एक-दूसरे के सामने बैठकर नाश्ते का आनंद ले रहे थे और कुछ बहुत ही कल्पनाशील और पूरी तरह से आधारहीन ‘समाचार’ के बारे में पता चला. यह उस समय की याद दिलाता है जब हम अपने परिवारों के साथ घर पर बैठकर शादी की योजना बना रहे थे… हमारी शादी और हमने सुना कि हमारा रिश्ता टूट गया है, सच में?! कृपया बेहतर करें. एक बेहतरीन छुट्टी के 5 मिनट बर्बाद होने से निराश! आप लोगों का दिन मंगलमय हो.”

undefined
असिन का वर्कफ्रंट

यह सब तब शुरू हुआ जब राहुल के साथ उनकी तस्वीरें उनके फीड से गायब हो गईं. उन्होंने अपने हैंडल पर पति के साथ सिर्फ एक ही तस्वीर रखी है. तस्वीर में असिन, राहुल और ऋषि कपूर हैं, जो जोड़े के रिसेप्शन के दौरान क्लिक की गई थी. बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में 16 साल तक काम करने के बाद असिन ने फिल्मों को अलविदा कह दिया था. असिन ने 2001 में मलयालम फिल्म नरेंद्रन माकन जयकांतन वाका से डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने तमिल में भी कई फिल्में की हैं. 2008 में उन्होंने गजनी से बॉलीवुड में डेब्यू किया. असिन की जोड़ी आमिर खान के साथ बनाई गई थी. इस बीच, असिन को आखिरी बार ऑल इज वेल में देखा गया था, जो 2015 में रिलीज हुई थी.

Also Read: नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पति के साथ बिताई गई…
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola