Gulabo Sitabo Teaser: दिलचस्प है अमिताभ-आयुष्मान की फिल्म का टीजर, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

Amitabh Bachchan- बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का टीजर रिलीज हुआ है. फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही आने वाला है. ये फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज की जाएगी.
Gulabo Sitabo Teaser out: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ (Gulabo Sitabo) का टीजर रिलीज किया गया है. फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही आने वाला है. ये फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज की जाएगी. फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे है.
Also Read: VIDEO: ‘तेनू काला चश्मा जचदा ए’ गाने पर कपिल शर्मा और चंदू ने किया जबरदस्त डांस, आप भी देखें
अमिताभ बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं. लेकिन यह प्राइसलेस (बेशकीमती) वाली मेड इन लखनऊ है. ट्रेलर जल्दी ही आएगा. देखें ‘गुलाबो सिताबो’ का वर्ल्ड प्रीमियर 12 जून को अमेजन प्राइम पर.
T 3535 – Kehte hain jodiyaan upar se bankar aati hain. Lekin yeh priceless wali made in Lucknow hai.😊
Trailer out soon, Catch #GiboSiboOnPrime on June 12 for WorldPremiere @PrimeVideoIN @ayushmannk @ShoojitSircar @ronnielahiri #SheelKumar #JuhiChaturvedi https://t.co/q0zPJib3XR— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 19, 2020
वहीं, आयुष्मान खुराना ने भी फिल्म के टीजर को शेयर कर लिखा, ‘होशियारी और चालाकी की एक प्राइसलेस जोड़ी का ट्रेलर जल्द ही जारी होगा. 12 जून को गुलाबो सिताबो का वर्ल्ड प्रीमियर है वो भी अमेजन प्राइम पर.’
https://www.instagram.com/p/CAXABYfg5nm/
फिल्म के टीजर में गुलाबो और सिताबो का लुक रिवील नहीं किया गया है. लेकिन उनका इंट्रोडक्शन जरूर दिया गया है, जो काफी मजेदार है. टीजर के बैकग्राउंड से आ रही आवाज में बताया गया है कि गुलाबो हजरतगंज की रहने वाली है. जबकि सिताबो अमीनाबाग वाले गड़बड़झाले की रहने वाली है. चांदनी चौक की टहलने वाली है. बड़ी होशियार है और बड़ी चालाक है.
Also Read: शो के लिये जब Kapil Sharma ने Jacqueline Fernandez से की थी खास फरमाइश, देखें VIDEO
गौरतलब है कि फिल्म लॉकडाउन से पहले 17 अप्रैल को थियेटर्स में रिलीज होनी थी. हालांकि फिर इसे ऑनलाइन रिलीज किए जाने की बात सामने आई. गुलाबो सिताबो’ फिल्म का निर्देशन शुजीत सरकार ने किया है, फिल्म को रॉनी लहरी और शील कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं. पहली बार फिल्मी पर्दे पर अमिताभ के साथ आयुष्मान की जोड़ी देखने को मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










