अमीषा पटेल ने सालों बाद विक्रम भट्ट संग रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 12-13 सालों तक मुझे लगा…

Updated:
विज्ञापन
अमीषा पटेल ने सालों बाद विक्रम भट्ट संग रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 12-13 सालों तक मुझे लगा…

विक्रम भट्ट से अमीषा पटेल उनकी फिल्म ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ के लिए मिली. दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया. उनका रिश्ता चला नहीं और वो अलग हो गए.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म गदर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अमीषा ने सकीना के किरदार में नजर आएगी. फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है. फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट के साथ उनका रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा. एक्ट्रेस ने सालों बाद विक्रम संग अपने रिश्ते को लेकर बात की.

विक्रम भट्ट और अमीषा पटेल का रिलेशनशिप

विक्रम भट्ट से अमीषा पटेल उनकी फिल्म ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ के लिए मिली. दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. हालांकि विक्रम उस वक्त शादीशुदा थे और अमीषा से उम्र में बड़े थे. दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया. उनका रिश्ता चला नहीं और वो अलग हो गए. ईटाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, ”केवल दो रिश्ते जो मैंने बनाए थे, उन्होंने मेरे करियर पर असर डाला. जिसके बाद 12-13 सालों तक मुझे लगा और कोई शख्स नहीं चाहिए, सिर्फ शांति चाहिए. मैं अपने जीवन में और कुछ नहीं चाहती.”

एक लड़की का सिंगल…

गदर 2 की सकीना ने कहा, “एक लड़की का सिंगल स्टेटस हमेशा उन लोगों के लिए अधिक आकर्षक होता है जिनके साथ आप काम करते हैं. उन्हें लगता है कि अगर आप सिंगल हैं या आप इंडस्ट्री में किसी को डेट कर रहे हैं तो इससे केवल आपके करियर को फायदा होता है. मेरे लिए, यह मामला नहीं था. मेरा इससे नुकसान हुआ, लेकिन मैंने इससे सीखा.”

��िक्रम भट्ट ने कही थी ये बात

विक्रम भट्ट ने ब्रेकअप को लेकर कहा था कि, “मुझे नहीं लगता कि हमने कभी एक-दूसरे से प्यार किया है. अमीषा को अपने माता-पिता के साथ अपनी समस्याएं थीं और हम दोनों ने अपने जीवन का एक ऐसा दौर साझा किया था जब हम अपने करियर के निचले दौर से गुजर रहे थे. अब हमें एहसास हुआ कि असल में, हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे जिन्होंने इसे प्यार समझ लिया.

Also Read: Gadar 2 की रिलीज से पहले ‘सकीना’ अमीषा पटेल ने खोली डायरेक्टर अनिल शर्मा की पोल, बोली- न सैलरी दी न…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola