कपूर खानदान में गूंजेंगी किलकारियां, डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची आलिया, महेश भट्ट ने यूं किया रिएक्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Nov 2022 11:35 AM
आलिया भट्ट इस समय एचएन रिलायंस अस्पताल में है और कभी भी कपूर खानदान का चिराग इस दुनिया में आ सकता है. आलिया के पिता महेश भट्ट ने इसपर खुशी जाहिर की है. बता दें कि इसी साल कपल ने मुंबई में सात फेरे लिए थे.
Alia Bhatt Delivery: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस के लिए गुड न्यूज हैं. आलिया और रणबीर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. एक्ट्रेस अपने बच्चे की डिलीवरी के लिए एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंच गई हैं. एक्ट्रेस के साथ नीतू कपूर, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट भी हॉस्पिटल में मौजूद है. आलिया के पिता महेश भट्ट ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बड़ी बात कह दी है.
महेश भट्ट औऱ सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट इस समय एचएन रिलायंस अस्पताल में है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया सुबह साढ़े सात बजे अस्पताल पहुंचे थे. महेश भट्ट ने बच्चे के आने से पहले खुशी जाहिर करते हुए कहा, नए सूरज के उगने का इंतजार. जीवन की एक ताजा जगमगाती ओस की बूंद.
https://www.instagram.com/reel/Ckmx-emDM8X/
विरल भयानी ने वीडियो शेयर किया है जिसमें रणबीर कपूर और आलिया कपूर को गाड़ी में एचएन रिलायंस अस्पताल में एंट्री करते देखा जा सकता है. वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भगवान आपका भला करें आलिया जी. जल्द से जल्द गुड न्यूज दीजिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, यानी की खुशखबर आने वाली है. एक और यूजर ने लिखा, कपल को शुभकामनाएं.
Also Read: आलिया भट्ट की डिलीवरी डेट आई सामने, इस अस्पताल में बुक हुआ कमरा! यहां देखें पूरी डिटेल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए थे. शादी कपल ने मुंबई में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच की थी. शादी के बाद उन्होंने ग्रैंड पार्टी अपने फिल्मी दोस्तों के लिए रखी थी. कुछ महीने पहले आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा करते हुए लिखा था, हमारा बेबी..जल्द ही आ रहा है.
https://www.instagram.com/p/CfS-_HvMhQ8/
अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाकर सुर्खियां बटोरीं. ब्रह्मास्त्र 2022 के सबसे बड़े बॉलीवुड ओपनर के रूप में उभरा, जिसने भूल भुलैया 2 को पछाड़ दिया. हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म करार दी जा चुकी ब्रह्मास्त्र की कहानी को अपनी सोच से निकालकर परदे तक लाने में 11 सालों का लंबा समय लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










