Adipurush Box Office: प्रभास की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Jun 2023 9:36 PM
हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण से प्रेरित, आदिपुरुष ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. पठान और केजीएफ 2 के बाद हिंदी फिल्म के लिए आदिपुरुष तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बनकर उभरी. इसने ब्रह्मास्त्र का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
ओम रावत की निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. आलोचकों और दर्शकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. रिपोर्ट्स की मानें तो हिंदी संस्करण के लिए आदिपुरुष ने लगभग 36-38 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं सभी भाषाओं में 90 करोड़ अर्जित किए. कोविड के बाद पठान और केजीएफ 2 के बाद हिंदी फिल्म के लिए यह आसानी से तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है. फिल्म में प्रभास राघव, कृति सेनन जानकी और सैफ अली खान रावण के रूप में हैं.
Boxofficeindia.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर हिंदी सर्किट और बाकी दक्षिण भारत में तेलुगू संस्करण के कलेक्शन को ध्यान में रखा जाए, तो आदिपुरुष ने भारत में पहले दिन लगभग 90 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 150 करोड़ के करीब का बिजनेस किया. हालांकि कहा जा रहा था कि ये फिल्म शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पठान ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ कमाये थे, जबकि आदिपुरुष 54 करोड़ पर खुली. हालांकि, फिल्म ने पिछले साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र को पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में 36 करोड़ की ओपनिंग की थी.
छोटे पर्दे पर महाकाव्य रामायण की महागाथा अब तक कई बार दिखायी गयी है, लेकिन यह पहला मौका है. जब यह महाकाव्य रुपहले पर्दे पर जीवंत किया गया है. यही वजह है कि निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है. निर्देशक ओम राउत ने अपनी पिछली पीरियड ड्रामा फिल्म तानाजी को मसाला एंटरटेनर के तौर पर पेश किया था और उन्होंने महाकाव्य रामायण को भी वही ट्रीटमेंट दिया है. यही मेकर्स की सबसे बड़ी चूक साबित हुई है. महाकाव्य रामायण को लेकर उनका कमजोर दृष्टिकोण, किरदारों का हल्का चरित्र चित्रण से लेकर वीएफएक्स और संवाद सभी कुछ बेहद स्तरहीन रह गए हैं. जिससे आदिपुरुष महाकाव्य रामायण के साथ न्याय नहीं कर पायी है. पर्दे पर मामला बोझिल वाला बन गया है.
Also Read: Adipurush: कृति सेनन से पहले इस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ था मां सीता का रोल, इस वजह से नहीं बनी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










