लॉकडाउन में Esha Gupta के योगा पोस्ट हुए वायरल, तस्वीरों के साथ कठिन योगा पर फैंस यूं दे रहे रिएक्शन

Esha Gupta की इमेज एक फिटनेस फ्रिक गर्ल की भी हैं. इसके पीछे कारण यह है कि वह अपनी फिटनेस से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं ताकि उनके फैन्स मोटिवेट होते रहे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) इन दिनों अपनी फिटनेस और रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं. लॉकडाउन में एक्ट्रेस ईशा अपने फैंस से लगातार जुड़ी हुई हैं. इस दौरान ईशा लगातार इंस्टाग्राम पर तमाम तरह के कठिन योगासन की तसवीरें शेयर कर रही हैं. इसके साथ ही वो लोगों को एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है और सोशल मीडिया पर विभिन्न योगा पोज शेयर कर रही है.
Also Read: ‘सवार लूं’ गाने पर Mouni Roy ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहे VIDEO से नहीं हटेगी नजर
ईशा गुप्ता की इमेज एक फिटनेस फ्रिक गर्ल की भी हैं. इसके पीछे कारण यह है कि वह अपनी फिटनेस से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं ताकि उनके फैन्स मोटिवेट होते रहे. इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट बरसा रहे हैं. एक फैन ने लिखा, इस तरह ही हमें योग करने के लिए प्रेरित करती रहे. एक अन्य फैन ने कमेंट किया, इतने कठिन योग आप कैसे कर लेती है. जबकि एक ने लिखा, फिट रहने का योग से अच्छा कोई उपाय नहीं. वहीं, बहुत सारे फैंस ने उनकी तसवीरों पर हार्ट इमोजी बनाये.
https://www.instagram.com/p/B_w3Q8AAoQ3/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B_pnuCvJZDY/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B_cXA1bJMdi/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B-_5oe_JtyW/?utm_source=ig_web_copy_link
हाल ही में ईशा ने खुलासा किया था कि वो अभी स्पेन के एक बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप में हैं. ईशा के ब्वॉयफ्रेंड मैन्यूअल स्पेन के रहने वाले हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने ब्वॉयफ्रेंड मैन्यूअल के साथ तसवीरें पोस्ट की थी. मैन्यूअल कैंपॉस ग्वॉलर स्पेन के बड़े बिजनेसमैन में गिने जाते हैं. वहीं, अपनी एक पोस्ट पर अश्लील कमेंट पोस्ट करने वालों को आड़े हाथों लिया था.
ईशा ने अभी अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है लेकिन अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो उन्होंने ‘देसी मैजिक’ में एक भूमिका निभाई है. इसका निर्माण अमीषा पटेल ने किया हैं. बता दें कि ईशा गुप्ता जी5 की चर्चित वेब सीरीज ‘रिजेक्ट्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग थाइलैंड में कर रही थीं. इस सीरीज से ईशा का डिजिटल डेब्यू होने जा रहा है. इस सीरीज में वह एक पुलिस अफसर के किरदार में हैं. इससे पहले उन्होंने प्रकाश झा निर्देशित फिल्म ‘चक्रव्यूह’ में पुलिस का किरदार निभाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










