Casting Couch: लीड रोल के बदले आयुष्मान से डायरेक्टर ने की थी ये डिमांड, एक्टर ने किया खुलासा

Ayushmann Khurrana ने अपने कास्टिंग काउच के अनुभव को बताया है. उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर की ओर से की गई मांग के बारे में बताया है कि वो स्ट्रेट हैं और उन्होंने उनके ऑफर को ठुकरा दिया था.
Ayushmann Khurrana shared experience about casting couch: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) आज टॉप एक्टरों में से एक हैं. इस मुकाम पर पहुंचने के लिए आयुष्मान ने कड़ी मेहनत की है. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को अपना फैन बना दिया है. हाल ही में उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है. अब उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने कास्टिंग काउच के अनुभव को बताया है. उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर की ओर से की गई मांग के बारे में बताया है कि वो स्ट्रेट हैं और उन्होंने उनके ऑफर को ठुकरा दिया था.
Also Read: लॉकडाउन में Esha Gupta के योगा पोस्ट हुए वायरल, तस्वीरों के साथ कठिन योगा पर फैंस यूं दे रहे रिएक्शन
आयुष्मान ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे कहा कि मैं अगर उन्हें अपना टूल दिखाऊं तो वो मुझे फिल्म में लीड रोल देंगे. कास्टिंग डायरेक्टर ने सीधे कहा, ‘अगर अपना टूल दिखाओ तो मैं तुम्हें फिल्म का लीड रोल दे दूंगा.’ मैंने उन्हें साफ कहा कि मैं स्ट्रेट हूं. मैंने उन्हें मना कर दिया.’
इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए आयुष्मान कहते हैं कि पहले-पहले ऑडिशन हुआ करते थे, जहां सोलो परफॉर्मेंस दी जाती थी. एक कमरे में एक समय में एक ही व्यक्ति. अचानक से ऑडिशन देने वालों की संख्या बढ़ी और एक कमरे में करीब 50 लोग नजर आने लगे. जब मैंने इस पर बात उठाई तो उन्होंने मुझे वहां से निकल जाने के लिए कहा. तो मैंने भी बहुत रिजेक्शन फेस किये हैं. लेकिन इस रिजेक्शन ने मुझे कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनाया.
आयुष्मान आगे कहते हैं कि मैं रिजेक्शन को फेस करना जानता था. शुरुआत के रिजेक्शन ने मुझे मजबूत बनाया. हां, लेकिन आज के समय में मैं शायद यह सहन नहीं कर पाता. हर शुक्रवार सब कुछ बदल जाता है. दो-तीन सालों में मेरे लिए हर शुक्रवार लकी रहा है, शायद मेरा यह नसीब है.
बता दें कि आयुष्मान खुराना ने ‘विकी डोनर’ से डेब्यू किया था. हाल ही में फिल्म ने अपने आठ साल पूरे किये. फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म में निर्देशन शूजीत सिरकार ने स्पर्म डोनेशन से जुड़ी कहानी पर प्रकाश डाला था. इसमें आयुष्मान के साथ यामी गौतम, अनु कपूर मुख्य किरदार में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










