शाहरुख खान की इस फिल्म को इम्तियाज अली ने बताया ‘बदकिस्मत बच्चा’, सालों बाद खोली नाकामी की वजह

Updated:
विज्ञापन

इम्तियाज अली, फोटो -इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Imtiaz Ali: फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली ने साल 2017 में आई अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के फ्लॉप होने पर बात की है. उन्होंने माना कि वह फिल्म की कहानी को अच्छे से संभाल नहीं पाए और उन्होंने खुद इसे बहुत कम रेटिंग दी है.

विज्ञापन

Imtiaz Ali: मशहूर फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस बीच उन्होंने शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की पुरानी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के फ्लॉप होने पर खुलकर चर्चा की. रिलीज से पहले इस फिल्म का बहुत क्रेज था, लेकिन थिएटर्स में आने के बाद दर्शकों को यह पसंद नहीं आई. इम्तियाज अली ने हाल ही में बताया है कि इस फिल्म में उनकी समझ और हुनर का सही इस्तेमाल नहीं हो पाया था.

विज्ञापन

खुद अपनी ही फिल्म को दी 10 में से सिर्फ 3 रेटिंग

अनफिल्टर्ड बाय समदीश के साथ बातचीत में जब इम्तियाज अली से पूछा गया कि वह इस फिल्म को 10 में से कितने नंबर देंगे, तो उन्होंने बिना झिझक इसे सिर्फ 3 रेटिंग दी. उन्होंने अपनी बात को समझाते हुए कहा कि “मुझे लगता है कि यह एक गंवाया हुआ मौका था, क्योंकि कहानी में बहुत क्षमता थी. मुझे इसे अलग तरह से हैंडल करना चाहिए था”.

हैरी के किरदार को लेकर क्या था इम्तियाज का आइडिया?

इम्तियाज ने फिल्म में शाहरुख खान के निभाए ‘हैरी’ के किरदार के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब के एक छोटे से गांव के ऐसे सीधे-साधे लड़के के बारे में सोचा था, जो बहुत मासूमियत के साथ विदेश जाता है. लेकिन वहां जिंदगी की मुश्किलों और ठोकरों की वजह से वह धीरे-धीरे अंदर से कठोर हो जाता है. हैरी के दिल में एक गहरा दुख था और उसने अपने आप को ऐसा बना लिया था ताकि उसे दोबारा किसी से लगाव या प्यार न हो.

अपनी फिल्म को बताया एक बदकिस्मत बच्चा

इससे पहले इम्तियाज अली ने रणवीर इलाहाबादिया के साथ हुए इंटरव्यू में बताया था कि किसी ने उनसे कहा था कि फिल्म भले ही न चली हो, लेकिन यह है तो आपकी ही फिल्म है. यह बात सुनकर उनके दिल को बहुत ठेस पहुंची थी. इम्तियाज अली ने इस फिल्म को एक बदकिस्मत बच्चा भी कहा, जो चाहकर भी कामयाब नहीं हो सका.

इस दिन रिलीज होगी ‘मैं वापस आऊंगा’

इम्तियाज अली की अगली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में एआर रहमान का संगीत है और गाने इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जिसका जादू ट्रेलर में भी साफ सुनाई दे रहा है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ जैसे कलाकार मुख्य रोल में नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर ने शूटिंग के दौरान इस एक्ट्रेस को जड़ दिया था जबरदस्त थप्पड़, सालों बाद सामने आया अनसुना किस्सा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola