ePaper

पानी के लिए ढोरी जीएम ऑफिस के समक्ष विरोध प्रदर्शन

Updated at : 19 Apr 2020 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
पानी के लिए ढोरी जीएम ऑफिस के समक्ष विरोध प्रदर्शन

फुसरो : फुसरो नप क्षेत्र के वार्ड-13 के पार्षद श्रीकांत मिश्रा के नेतृत्व में स्टाफ क्वार्टर ढोरी के लोगों ने पानी के लिए शनिवार को सीसीएल ढोरी जीएम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की. स्टाफ क्वार्टर में नियमित जलापूर्ति की मांग की. पार्षद श्री मिश्रा […]

विज्ञापन

फुसरो : फुसरो नप क्षेत्र के वार्ड-13 के पार्षद श्रीकांत मिश्रा के नेतृत्व में स्टाफ क्वार्टर ढोरी के लोगों ने पानी के लिए शनिवार को सीसीएल ढोरी जीएम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की. स्टाफ क्वार्टर में नियमित जलापूर्ति की मांग की. पार्षद श्री मिश्रा ने कहा कि स्टाफ क्वार्टर ढोरी में दो माह से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है. इससे करीब पांच हजार की आबादी को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है. लोगों को गर्मी में पानी के लिए चापाकलों का सहारा लेना पड़ रहा है. महिलाओं को पानी ढोना पड़ रहा है. विरोध प्रदर्शन के बाद ढोरी जीएम पी वाजपेयी ने लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था कर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि स्टाफ क्वार्टर में पानी टंकी कितने देर में भरता है, इसकी जांच करायी जायेगी. मौके पर कांता पांडेय, बिनोद सिंह, महेंद्र शर्मा, अंजनी सिंह, हरेंद्र सिंह, निरंजन चौहान, जितेंद्र चौहान, कुणाल, गौतम, नरेंद्र गुप्ता, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola