झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के भाई वासुदेव महतो का हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों से मिलने पहुंचे कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बंधाया ढाढ़स

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 May 2021 12:52 PM

विज्ञापन

Jharkhand News, बोकारो न्यूज : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के भाई वासुदेव महतो के निधन के बाद गुरुवार की देर रात उनका अंतिम संस्कार किया गया. आज शुक्रवार सुबह कृषि मंत्री बादल पत्रलेख बोकारो जिले के बेरमो के अलारगो स्थित पैतृक आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री जगरनाथ महतो व मृतक वासुदेव महतो के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया. आपको बता दें कि मृतक कोरोना से पीड़ित थे और रांची में उनका इलाज चल रहा था. इसी दौरान उनकी मौत हो गयी.

शिक्षा मंत्री के भाई के निधन के बाद गुरुवार देर रात्रि ही मृतक वासुदेव महतो के शव का दाह संस्कार भंडारीदह दामोदर नदी घाट पर कर दिया गया. रांची से रात्रि साढ़े नौ बजे एंबुलेंस से शव को भंडारीदह गणेश फ्यूल परिसर में लाया गया. यहां परिजन पहुंचे. इसके बाद सीधे घाट ले जाया गया. इस दुखद घटना को लेकर शुक्रवार को भंडारीदह के व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखी थीं. भंडारीदह से लेकर उनके आवास व गांव में भी मातम है. पुत्र प्रदीप महतो ने मुखाग्नि दी. मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू अपने पिता सह मंत्री जगरनाथ महतो के साथ चेन्नई में थे. कल गुरुवार की शाम में वे वापस रांची लौटे और शव को भंडारीदह लेकर पहुंचे.

Also Read: कोरोना काल में बीएसएल व सेल के अधिकारियों को पांच वर्ष बाद मिल रही फर्निशिंग एलाउंस की सुविधा, सेल प्रबंधन ने जारी किया सर्कुलर, 11 हजार अधिकारी होंगे लाभान्वित

झारखंड के शिक्षा व मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो के अनुज सह तारमी पंचायत के मुखिया बासुदेव महतो का निधन रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार थे. कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 16 अप्रैल को बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत खराब होने के बाद उन्हें बाद में बीजीएच में भर्ती किया गया था.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : झारखंड के हजारीबाग में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, शादी के हफ्तेभर बाद कोरोना संक्रमित दूल्हे की मौत

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola