Jagarnath Mahto Health Update : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कब लौट रहे हैं झारखंड, गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने चेन्नई में की मुलाकात

Jagarnath Mahto Health Update, Bokaro News, महुआटांड़ (राकेश वर्मा) : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से आज गुरुवार को चेन्नई स्थित एमजीएम अस्पताल में गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद व बबीता देवी ने उनसे मुलाकात की और कुशल क्षेम पूछा. इस दौरान स्वस्थ होकर उनके शीघ्र झारखंड लौटने की कामना की. आपको बता दें कि जगरनाथ महतो पिछले कई दिनों से चेन्नई में इलाजरत हैं और फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. वे जल्द झारखंड लौटेंगे.

चेन्नई में स्वास्थ्य लाभ ले रहे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से आज गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद व बबीता देवी ने मुलाकात की और शीघ्र स्वस्थ होकर झारखंड वापसी की कामना की. पूर्व विधायक श्री प्रसाद व बबीता देवी को देखकर मंत्री श्री महतो भावुक हो गये. उन्होंने पूर्व विधायकों से क्षेत्र की जानकारी ली.
चेन्नई से पूर्व विधायक श्री प्रसाद ने बताया कि शिक्षा मंत्री का स्वास्थ्य बेहतर था, लेकिन कफ जमा हो जाने के कारण उन्हें सुबह में होटल से अस्पताल लाया गया है. इलाज के बाद शाम को फिर डिस्चार्ज कर दिया जायेगा. पूर्व विधायक बबीता देवी ने बताया कि मंत्री श्री महतो बहुत जल्द पूरी तरह फिट होकर राज्य लौटेंगे.
आपको बता दें कि कोरोना संक्रमित जगरनाथ महतो की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया था. जहां वे इलाजरत थे. कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनके फेफड़े में गंभीर संक्रमण फैल गया था, जिसकी वजह से उनका फेफड़ा ट्रांसप्लांट करना पड़ा था. कुछ दिनों पहले उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है. इसके बावजूद वे कुछ दिनों के लिए चेन्नई में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. इसके बाद वे स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए