Bihar: मुंगेर के जमालपुर में हिंसक झड़प, 1 व्यक्ति की मौत, 3 लोगों की हालत गंभीर, हिरासत में लिए गए 7 आरोपित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2023 8:58 AM
होली 2023 की शाम को मुंगेर जिले के जमालपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और ये घटना घटी है.
होली 2023 की शाम को मुंगेर जिले के जमालपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. जिसमें कई लोग जख्मी हो गए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना देर शाम की है जहां पुराने विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए. देखते ही देखते घटनास्थल रणभूमि में तब्दील हो गया और जमकर लाठी-डंडे व लोहे के रड वगैरह चलने लगे.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के आशिकपुर की ये घटना है जहां आपसी विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गये और हाथापाई शुरू हो गयी. देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे. इसी दौरान एक पक्ष के द्वारा लोहे के रड वगैरह चलाए जाने लगे. जिसमें अभी तक पांच लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना है. इन जख्मियों में एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
मृतक की पहचान ओम प्रकाश के रूप में की गयी है. वहीं घटना में चार अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. वहीं झड़प की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मामले की निगरानी और जांच कर रहे हैं. वहीं अबतक आधा दर्जन से अधिक लोगों के हिरासत में लिए जाने की बात सामने आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










