ePaper

सीवान में कोचिंग जा रहे तीन छात्रों को पिकअप ने रौंदा, एक छात्र की दर्दनाक मौत, लोगों ने जमकर काटा बवाल

Updated at : 27 Mar 2023 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
सीवान में कोचिंग जा रहे तीन छात्रों को पिकअप ने रौंदा, एक छात्र की दर्दनाक मौत, लोगों ने जमकर काटा बवाल

Bihar: सीवान में एक भीषण रोड एक्सीडेंट (Road Accident) का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पटना-सीवान मुख्य मार्ग पर सोमवार को बाइक सवार तीन छात्रों को एक पिकअप वाहन ने कुचल दिया है. तीनों छात्रों की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच बतायी जा रही है. छात्र अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकले थे.

विज्ञापन

Bihar: सीवान में एक भीषण रोड एक्सीडेंट (Road Accident) का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पटना-सीवान मुख्य मार्ग (Patna-Siwan Main Road) पर सोमवार को बाइक सवार तीन छात्रों को एक पिकअप वाहन ने कुचल दिया है. तीनों छात्रों की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच बतायी जा रही है. छात्र अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकले थे. हादसे में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी है. जबकि, अन्य दो छात्र घायल हैं. दुर्घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र स्थित सहलौर गांव के पास हुई है.

घायलों और गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया ड्राइवर

हादसा इतना जबर्दस्त था कि टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके बाद ड्राइवर पिकअप छोड़कर फरार हो गया. वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि टक्कर के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इसके साथ ही, पुलिस को भी सूचना दी. पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गयी और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायल छात्रों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतक छात्र के श‍व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Also Read: Chaiti Chhath Puja 2023: भगवान भास्कर को आज दिया जाएगा पहला अर्घ्य, छठ व्रत पर जानें अर्घ्य देने का सही समय
पैक्स अध्यक्ष हैं मृतक के पिता

बताया जा रहा है कि मृतक छात्र की पहचान सहलौर निवासी पैक्स अध्यक्ष अभय सिंह के बेटे निखिल कुमार के रुप में हुई है. जबकि, रोहन कुमार और अंकित कुमार दुर्घटना में घायल हुए हैं. अंकित सहलौर में अपने नाना के घर पर रहकर पढ़ाई करता था. तीनों रोज एक साथ कोचिंग जाते थे. घटना के बाद, मृतक के घर में मातम पसर गया है. सड़क दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग इक्कठा हो गए और सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित लोग प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे थे. हालांकि, बाद में लोगों को शांत कराया गया और पिकअप को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन