ePaper

Bihar Crime: मधेपुरा में आरोपित को पकड़ने गयी पुलिस को पीटा, घंटों तक बनाकर रखा बंधक, चार कर्मी जख्मी

Updated at : 07 Nov 2022 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime: मधेपुरा में आरोपित को पकड़ने गयी पुलिस को पीटा, घंटों तक बनाकर रखा बंधक, चार कर्मी जख्मी

Bihar Crime: मधेुपरा में एक मामले के आरोपित को पकड़ने के लिए उसके घर जाना पुलिस को ही उल्टा पड़ गया. आरोपित के परिजनों ने पुलिसकर्मियों को ही बंधक बना लिया. यही नहीं बल्कि अपने साथी को छुड़ाने जो पुलिसकर्मी गये उन्हें भी नहीं लौटने दिया.

विज्ञापन

Bihar Crime News: मधेपुरा के जगदीशपुर बाजार में एक वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और पीट दिया. इस घटना में चार पुलिस कर्मी जख्मी हो गये. बंधक बनाये गये पदाधिकारी को छुड़ाने गये दारोगा रवींद्र राय व पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र राम को भी ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एनएच-106 को जाम कर दिया. तीन घंटे बाद जाम खत्म हुआ और चार घंटे बाद पुलिस को ग्रामीणों ने छोड़ा.

पुलिस को बंधक बनाया

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस पहले गिरफ्तार लोगों को छोड़े. जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी आयेंगे, तभी वे पुलिस पदाधिकारी को छोड़ेंगे. बंधक बनाये गये पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र राम व दारोगा रवींद्र राय ने बताया कि जगदीशपुर बाजार में खाद-बीज का दुकान चलाने वाले विनय कुमार मेहता पर पैसा गबन करने को लेकर मामला दर्ज किया था. विनय कुमार मेहता पर वारंट न्यायालय से आया था. विनय को पकड़ने के लिए पुलिस गश्ती गाड़ी एसआइ राजेश कुमार व पुलिस बल के साथ पहुंची. वारंटी के परिजन ने तब पुलिस को बंधक बना लिया.

साथी को छुड़ाने गये दारोगा को भी बंधक बनाया

बताया कि अपने सहकर्मी को छुड़ाने पहुंचे दारोगा रवींद्र राय को भी बंधक बना लिया गया. इसी दौरान दूसरे मुकदमे की जांच करने पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र राम जगदीशपुर बाजार पहुंचे, तो देखा कि पुलिस बल के साथ विनय कुमार मेहता, उनके परिजन व ग्रामीण झड़प कर रहे थे. बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलोगों के साथ भी मारपीट पर उतारू हो गये. इसमें पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र राम, रविंद्र राय, बिहार पुलिस के जवान रंजीत कुमार व महिला पुलिस अंजली कुमारी घायल हो गयी.

Also Read: बिहार में एनकाउंटर: बेतिया में पुलिस- शराब तस्करों के बीच जमकर गोलीबारी, कुख्यात अपराधी की मौत
घंटों बाद सकुशल थाना लाया गया

मौका देख विनय कुमार मेहता दुकान से फरार हो गया. लगभग चार घंटे के बाद पुरैनी, फुलौत, आलमनगर सहित अन्य थानों की पुलिस जगदीशपुर बाजार पहुंची और बंधक बनाये गये दारोगा रविंद्र राय, पदाधिकारी उपेंद्र राम सहित पुलिस बल को सकुशल थाना लाया गया.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन