Admission: दसवीं बोर्ड रिजल्ट जारी होते 11वीं में एडमिशन की दौड़ शुरू,जानिए किस स्कूल में कब से निकलेंगा फॉर्म

Updated:
विज्ञापन
Admission: दसवीं बोर्ड रिजल्ट जारी होते 11वीं में एडमिशन की दौड़ शुरू,जानिए किस स्कूल में कब से निकलेंगा फॉर्म

Admission: सीबीएसइ की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद शहर के विभिन्न स्कूलों ने 11वीं का एडमिशन फॉर्म जारी कर दिया है. विद्यार्थियों का सेशन जल्द शुरू हो सके इसको देखते हुए स्कूल प्रबंधकों ने फॉर्म जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Admission: सीबीएसइ की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद शहर के विभिन्न स्कूलों ने 11वीं का एडमिशन फॉर्म जारी कर दिया है. विद्यार्थियों का सेशन जल्द शुरू हो सके इसको देखते हुए स्कूल प्रबंधकों ने फॉर्म जारी कर दिया है. वहीं अन्य स्कूलों में सोमवार को एडमिशन फॉर्म जारी किया जायेगा. संत कैरेंस हाइस्कूल में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में एडमिशन फॉर्म जारी किया जायेगा. यहां फॉर्म की कीमत 900 रुपये रखी गयी है. वहीं लोयला हाइस्कूल में 18 मई तक एडमिशन फॉर्म विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेगा. यहां फॉर्म की कीमत 1000 रुपये रखी गयी है.

संत कैरेंस हाइस्कूल में 26 मई को होगा एंट्रेंस एग्जाम

संत कैरेंस हाइस्कूल में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को एक एंट्रेंस एग्जाम देना होगा. एंट्रेस एग्जाम 22 मई को आयोजित की जायेगी. वहीं 25 मई को सलेक्टेड कैंडिटेट की सूची जारी की जायेगी. इसके अलावा डीएवी बीएसइबी में 15 मई से 20 मई तक विद्यार्थी फॉर्म भर सकते हैं. यहां फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. यहां एंट्रेंस एग्जाम 26 मई और सलेक्टेड कैंडिडेट की सूची 29 मई को जारी की जायेगी. इस बार स्कूल के फॉर्म की कीमत नौ सौ से एक हजार रुपये है. कुछ स्कूलों में फॉर्म सोमवार से मिलेंगे.

Also Read: बिहार शिक्षक परीक्षा: BPSC के सिलेबस व एग्जाम पैटर्न का PDF यहां से करें डाउनलोड,
जानें अन्य जानकारी

16 से 20 मई तक मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए दे सकते हैं आवेदन

सीबीएसइ की ओर से जारी किये गये 12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड ने कंपार्टमेंटल परीक्षा, मार्क्स वेरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन और फोटोकॉपी के लिए आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया है. बोर्ड की ओर से रेगुलर और प्राइवेट विद्यार्थियों से जुड़ी सूचना शनिवार को जारी की है. वैरिफिकेशन ऑफ मार्क्स की तारीख 16 मई से 20 मई के बीच की जायेगी. इसके लिए प्रत्येक विषय के लिए विद्यार्थियों को 500 रुपए शुल्क देना होगा. वहीं आंसर बुक की फोटोकॉपी 31 मई से लेकर एक जून तक प्राप्त किया जा सकता है.

आंसर बुक के लिए देना होगा शुल्क

आंसर बुक के लिए 700 रुपए शुल्क देना होगा. वहीं रीइवैलुएशन के लिए 5 जून से 6 जून तक आवेदन दे सकते हैं. इसके लिए विद्यार्थियों को 100 रुपए शुल्क चुकाना होगा. बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse. gov.in, cbseresults.nic. in या परीक्षा संगम पर मूल्यांकन की गयी उत्तर पुस्तिकाओं और पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन