खुशखबरी! बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्डे को ले हुए MOU, जल्द होगा निर्माण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2023 8:19 AM
बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच सोमवार को दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए सिविल इन्कलेव के निर्माण के लिए दो एमओयू साइन किये गये. बिहार सरकार की ओर से एमओयू पर साइन दिल्ली स्थित रेजिडेंट कमिश्नर कुंदन कुमार ने किया.
बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच सोमवार को दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए सिविल इन्कलेव के निर्माण के लिए दो एमओयू साइन किये गये. बिहार सरकार की ओर से एमओयू पर साइन दिल्ली स्थित रेजिडेंट कमिश्नर कुंदन कुमार ने किया. एमओयू के तहत बिहार सरकार द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दरभंगा एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव के निर्माण को 78 एकड़ जमीन सौंपी जायेगी. इसमें 54 एकड़ जमीन पर सिविल एन्क्लेव का निर्माण किया जायेगा, जबकि 24 एकड़ में कैट -1 लाइटिंग का निर्माण किया जायेगा. वहीं, पूर्णिया हवाई अड्डे के सिविल एन्क्लेव निर्माण कार्य के लिए 52.18 एकड़ जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी इंडिया को दी जायेगी. दोनों एयरपोर्ट के सिविल इन्कलेव के निर्माण पर एयरपोर्ट ऑथोरिटी करीब 15 सौ करोड़ रुपये खर्च करेगी.
पिछले दिनों 30 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की हुई बैठक में दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्डों पर नये सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बिहार सरकार के बीच एमओयू को स्वीकृति दी गयी थी. इस स्वीकृति के तहत ही सोमवार को ये एमओयू साइन किये गये. एमओयू के साइन होने से अब दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्डे के नये सिविल एन्क्लेव के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इसके तहत अब दोनो एयरपोर्ट पर नये टर्मिनल भवन के निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा.
इससे जहां दरभंगा एयरपोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार होगा, वहीं पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की बाधा अब दूर हो जायेगी. एमओयू के तहत राज्य सरकार एयरपोर्ट के लिए जमीन बिना एंक्रोचमेंट के अथॉरिटी को उपलब्ध करायेगी. फोरलेन से सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी देगी और बिजली-पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, जबकि पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण से कई जिलों की लाखों की आबादी को एयरपोर्ट का सीधा फायदा मिलेगा. फ्लाइट्स के लिए लोगों को बागडोगरा नहीं जाना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










