Bihar: 10 किलोमीटर पैदल चलकर आए प्रेमी को जमकर धुना, प्रेमिका बनी कवच, ग्रामीणों ने ही करवा दी शादी

बिहार के बांका जिले में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा. जब ग्रामीणों ने उसे देख लिया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी. लेकिन इस दौरान प्रेमिका कवच बन गयी और आखिरकार दोनों की शादी ग्रामीणों ने करवा दी.
बिहार के बांका जिले में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया. जब एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर आया. लेकिन ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. प्रेमिका इसे सहन नहीं कर सकी और ढाल बनकर सामने खड़ी हो गयी. रात में घर में सो रहे पुरोहित को जगाकर अंत में दोनों की शादी करवा दी गयी.
बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र की यह घटना है. जहां प्रेमधुन में मगन फुल्लीडुमर के डोमो कुमारपुर गांव के एक प्रेमी पैदल अपनी प्रेमिका से मिलने करंजा गांव पहुंच गया. जहां नहर किनारे एक ठिकाने पर दोनों मिलने लगे. दोनों को प्रेमालाप करते ग्रामीणों ने पकड़ लिया. पहले तो ग्रामीणों ने प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी. लेकिन इस दौरान प्रेमिका ही ढाल बनकर सामने खड़ी हो गयी.
अपने प्यार को पिटता देखकर प्रेमिका कवच बनकर प्रेमी के सामने आ गयी. दोनों ने ग्रामीणों के सामने शादी करने की बात पर हामी भर दी. जिसके बाद ग्रामीणों ने आधी रात को ही गांव के शिव मंदिर में दोनों के राजामंदी से शादी करा दी. ग्रामीणों ने बताया कि लड़का का भाई गांव आया था और भरतशीला भोज खाने जाने की बात कहकर चला गया.
Also Read: Bihar: हार्डकोर नक्सली बजरंगी कोड़ा गिरफ्तार, लखीसराय STF ने बालेश्वर कोड़ा के दामाद को बांका में दबोचा
दरअसल डोमो के सुभाष दास के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश दास का करंजा की एक लड़की से आंखें चार हो गयी. प्यार इस तरह परवान चढ़ते गया कि एक साथ जीने – मरने की कसम तक दोनों खा लिए.जिसके बाद इस घटना के दौरान ग्रामीणों ने आपस में निर्णय लेकर आधी रात में घर में सो रहे पुरोहित को जगाकर शादी की तैयारी शुरू करा दी. प्रेमी ने भी बगैर देर किये प्रेमिका की मांग भर दी. इस शादी के गवाह ग्रामीण बने.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




