Live Updates

BSEB Bihar Board 10th (Matric) Result 2021 Live Updates : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 में 3 छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप, यहां जानिए रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी

Updated:
विज्ञापन

BSEB Bihar Board 10th (Matric) Result 2021 Live Updates, check result online at biharboardonline.bihar.gov.in and biharboardonline.com : Bihar Board Matric Result 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) यानि बीएसईबी (BSEB) आज दोपहर 3.30 बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2021 (Bihar Board 10th Results 2021 Date) के रिजल्ट का ऐलान कर दिया. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रिजल्ट जारी किया. बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 की हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

सिमुलतला आवासीय विद्यालय का दबदबा,

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में अगर टॉपर्स की बात करें तो इस साल सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के छात्रों का बोलबाला रहा है. टॉप 10 की सूची में 13 छात्र इसी स्कूल के शामिल हैं. सिमुलतला की पूजा कुमारी और शुभदर्शिनी संयुक्त रूप से टॉपर हुई है. सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने पिछले कई सालों से इतने टॉपर दिये हैं, कि इसे बिहार की टॉपर फैक्ट्री कहा जाने लगा है.

BSEB Bihar Board Matric Result: मैट्रिक रिजल्ट 2021 के टॉपर्स में सिमुलतला आवासीय विद्यालय का दबदबा, जानिए इस स्कूल के बारे में, क्या है खास

बिहार बोर्ड ने रचा इतिहास

Bihar Board Matric का रिजल्ट घोषित, 10वीं के बाद इन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर, प्रोफेशनल कोर्स हो सकते हैं बेहतर विकल्प

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर है जब वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का परीक्षाफल इस वर्ष 2021 में 05 अप्रैल को जारी किया गया. इससे पूर्व वर्ष 2019 में समिति द्वारा परीक्षा का परीक्षाफल 06 अप्रैल को जारी किया गया था. समिति द्वारा विगत 09 वर्षों में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के जारी परीक्षाफल की तिथि निम्नवत् है.

वर्ष परीक्षाफल की तिथि

2013 05.06.2013

2014 05.06.2014

2015 20.06.2015

2016 29.05.2016

2017 22.06.2017

2018 26.06.2018

2019 06.04.2019

2020 26.05.2020

2021 05.04.2021

BSEB Bihar Board 10th matric Result 2021: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी, साढ़े तीन लाख से ज्यादा फेल, यहां पढ़ें रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट एक नजर में

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा, 2021 में कुल 4,13,087 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 5,00,615 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 3,78,980 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2021 में कुल 12,93,054 विद्यार्थी (छात्र- 6,76,518 एवं छात्राएं- 6,16,536) उत्तीर्ण हुए हैं. उत्तीर्ण विद्यार्थियों का कुल प्रतिशत 78.17

जानिए बिहार बोर्ड टॉपर्स को

सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पूजा कुमारी, (रौल कोड- 22050, रौल नंबर 2100030) एवं शुभदर्शिनी (रौल कोड- 22050, रौल नंबर- 2100043) और बलदेव हाई स्कूल, दिनारा , रोहतास के संदीप कुमार (रौल कोड- 74082, रौल नंबर- 2101081) ने कुल 484 अंक (96.80%) प्राप्त कर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2021 में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

Bihar Board Live: ये हैं इस बार के टॉपर

Bihar Board Live: रोहतास के संदीप और जमुई की पूजा बनी टॉपर. पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट में हुई गिरावट.

Bihar Board Live: टॉपर्स में सिमुलतला स्कूल का दबदबा

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पहली बार टॉप-10 में 101 स्टूडेंट्स शामिल हैं. पूजा, संदीप और शुभाषानी टॉप -10 में हैं. इस बार टॉपर्स में सिमुलतला स्कूल का दबदबा है. टॉप 10 में 13 स्टूडेंट्स सिमुलतला आवासीय विद्यालय (जमुई) के.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola