Bihar Assembly Election 2020, LIVE Updates: रामविलास पासवान का दिल्ली में निधन, 8 अक्टूबर को ही हुआ था उनके राजनीतिक गुरू जेपी का निधन
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि आज यानी 08 अक्टूबर तक निर्धारित है. इसके बाद 09 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि 12 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है. इस चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगा. आज कई दिग्गज नामांकन भरेंगे. बिहार चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ
एक इत्तिफाक: आज ही हुआ था जयप्रकाश जी का निधन
रामबिलास पासवान जयप्रकाश आंदोलन की उपज थे. JP का निधन 8 अक्टूबर 1979 को हुआ था. क्या इत्तिफाक है कि उनके शिष्य रामबिलास जी का निधन भी आज यानी 8 अक्टूबर को ही हुआ.
लालू यादव ने जताया शोक
लालू यादव ने रामविलास पासवान के ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि रामबिलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूँ. विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयाँ आँखों में तैर रही है. रामबिलास भाई, आप जल्दी चले गए. इससे ज़्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं.
रामविलास पासवान का दिल्ली में निधन
केन्द्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान का दिल्ली में निधन.केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया. वे 74 साल के थे. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे. बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी जानकारी
लोजपा ने इन बागी बीजेपी नेताओं दिया टिकट
लोजपा ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे राजेन्द्र सिंह को दिनारा से टिकट दिया है जबकि सासाराम से रामेश्वर चौरसिया को प्रत्याशी बनाया है । पालीगंज से पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी को टिकट दिया गया है और झाझा से डा. रवींद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया है.
कोरोना काल में भी आयोजित की जाएंगी चुनावी रैलियां
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस की गाइडलाइंस में गुरुवार को अहम बदलाव किया है, इस बदलाव के 12 चुनावी राज्यों में राजनीतिक रैलियों की तत्काल रूप से अनुमति दे दी है. केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्य सरकारों से कहा है कि वह चुनावों को लेकर विधानसभा या संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 100 से अधिक लोगों के साथ राजनीतिक रैलियों या समारोहों की अनुमति दे सकती है.
लोजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची . पहले चरण के 42 सीटों पर लोजपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिये हैं. बीजेपी-जेडीयू के भी कई बड़े नेताओं को टिकट दिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए