VIDEO: बिहार में चलती ट्रेन से अलग हो गयी सत्याग्रह एक्सप्रेस की बोगियां, बेतिया में टला बड़ा रेल हादसा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2023 11:30 AM
बिहार के पश्चिम चंपारण में बड़ा रेल हादसा टला है. सत्याग्रह एक्सप्रेस की पांच बोगियां ट्रेन से अलग हो गयी. वहीं जब ड्राइवर को इसकी भनक लगी तो बोगियों को वापस जोड़ा गया. हादसे की जांच के लिए रेलवे के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.
बिहार में फिर एकबार बड़ी ट्रेन दुर्घटना टली है. पश्चिम चंपारण के बेतिया में चलती ट्रेन की कुछ बोगियां अगल हो गयी. ट्रेन से बोगियों के अलग होने के बाद अंदर रेल यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया. हालाकि जब ड्राइवर को इसकी जानकारी मिली तो ट्रेन को पीछे लाया गया और अलग हुई बोगियों को जोड़ा गया. घटना मझौलिया स्टेशन के पास की है. जहां सत्याग्रह एक्सप्रेस की बोगियां अलग हो गयी.
बिहार के बेतिया में ट्रेन से अलग हुई 5 बोगी
#सत्याग्रह एक्सप्रेस pic.twitter.com/PlNP1pkyAQ— Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) February 2, 2023
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह की है जब सुगौली नरकटियागंज रेलखंड पर मझौलिया स्टेशन के पास अचानक यह हादसा हुआ. ट्रेन रक्सौल से नई दिल्ली जा रही थी. मझौलिया स्टेशन से खुलने के बाद कुछ ही दूरी पर अचानक कुछ बोगियां ट्रेन से अलग हो गयी. जिसके बाद यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया. ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी.
Also Read: VIDEO: बिहार के लोगों व डिप्टी कलेक्टर को जमकर गाली दे रहे IAS KK Pathak, मीटिंग का वायरल वीडियो देखें
बताया जा रहा है कि जब ट्रेन के ड्राइवर को यह आशंका हुई कि ट्रेन दो हिस्सों में बंट चुकी है तो और इंजन समेत अधिकतर डब्बे आगे निकल गए हैं तो फौरन ट्रेन को रोका गया. माना जा रहा है कि कपलिंग टूटने के कारण ऐसा हुआ होगा. हालाकि घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे की ओर से पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. जांच के बाद ही घटना के कारण का पता चल सकेगा.
घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी तादाद में आसपास के लोग मौके पर जुट गये. लोग इस घटना से हतप्रभ थे. वहीं ट्रेन की अलग हुई बोगियों से भी यात्री आनन-फानन में नीचे उतर गए. वहीं इस घटना ने फिर एकबार रेलवे पदाधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है. आखिर किन कारणों से इतना बड़ी घटना हुई है उसकी जांच की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










