ePaper

Bihar News: बिहार में पासपोर्ट बनवाना बेहद आसान, वेरिफिकेशन के लिए पुलिस आपके घर नहीं आएगी, जानिए कारण

Updated at : 12 Feb 2021 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: बिहार में पासपोर्ट बनवाना बेहद आसान, वेरिफिकेशन के लिए पुलिस आपके घर नहीं आएगी, जानिए कारण

Bihar News: बिहार में पासपोर्ट (How to Apply for Passport) बनवाना पहले बहुत बड़ी बात हुआ करती थी. इस अहम दस्तावेज के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटना तो मानो आम था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. इसी क्रम में एक मार्च से पासपोर्ट (Indian Passport) बनवाना थोड़ा और आसान हो जाएगा. पासपोर्ट वेरिफिकेशन (Passport police verification) में लगने वाला समय एक मार्च से कम हो जाएगा.

दरअसल, अब बिहार पुलिस (Bihar Police) ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन में लगने वाली देरी को कम करने के लिए एम-पासपोर्ट एप (mPassport App) लॉन्च किया है. पासपोर्ट ऑफिस, मुख्यालय और थानों के बीच कागजों की अदला बदली में लगने वाले समय को खत्म करने के उद्देश्य से इंटरनेट और ई-वेरिफिकेशन के सुविधा की शुरुआत की है. एक मार्च से पूरे बिहार में एम पासपोर्ट एप लॉन्च हो जाएगा.

मौजूदा व्यवस्था के तहत अभी पासपोर्ट के लिए आवेदन करने बाद पुलिस वेरिफिकेशन में कम से कम 21 दिन लगते हैं. एम पासपोर्ट एप की मदद से 10 दिन से भी कम समय में वेरिफिकेशन का काम हो जाएगा. इस एप के सहारे पुलिस सिर्फ आवेदक के आपराधिक रिकार्ड की जांच करेगी. इसके आधार पर वेरिफिकेशन हो जाएगा. इतना ही नहीं वेरिफिकेशन के लिए पुलिस आपके घर नहीं आएगी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इसके लिए सूबे के थानों में टैबलेट बांटने का काम चल रहा है. इस पूरी प्रक्रिया के लिए बिहार के सभी जिलों के दारोगा, डीएसपी और एएसपी का प्रशिक्षण( ई-पुलिसिंग की ट्रेनिंग) हाल ही में खत्म हुआ है. ई-पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत बिहार में पुलिस अधिकारियों को टैब मुहैया कराया गया है, जिससे वे पेपरलेस पुलिसिंग को बढ़ावा देंगे. बता दें कि बिहार में पटना और दरभंगा के अलावा 33 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पासपोर्ट के आवेदन हो रहे हैं.

Also Read: Bihar News: वशिष्ठ बाबू के बिहार में मैथ या साइंस नहीं, इस सब्जेक्ट का क्रेज, इस साल 1.03 लाख से अधिक छात्र बढ़े

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन