ePaper

Bihar News: कुर्सी पर बैठने के लिए कर्मियों को लेना होगा आदेश, BDO के इस फरमान पर हाईवोल्टेज ड्रामा

Updated at : 03 Mar 2021 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: कुर्सी पर बैठने के लिए कर्मियों को लेना होगा आदेश, BDO के इस फरमान पर हाईवोल्टेज ड्रामा

Bihar News: बिहार के शेखपुरा (Shekhpura) जिले के अरियरी प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को अब कुर्सी पर बैठने के लिए अपने ही बीडीओ (BDO) से लिखित आदेश लेना होगा. यह फरमान अपने कर्मियों के लिए बीडीओ संजय कुमार ने पत्र जारी करते हुए किया. बीडीओ द्वारा इस पत्र के जारी किये जाने के बाद प्रखंड कर्मी आग बबूला हो उठे और कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा मचाया.

प्रखंड कार्यालय में घंटों यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. घटना क्रम के दौरान प्रखंड कार्यालय में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इसके बाद कुछ घंटों तक के लिए सरकारी कामकाज भी ठप हो गया. बवाल के बाद ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो गई कि कर्मियों को मान मनौवल के लिए खुद बीडीओ को आगे आना पड़ा.

बीडीओ ने कर्मियों को समझाते हुए कहा कि आये दिन कार्यालय से कुर्सी इधर उधर हो जाती है. ऐसी स्थिति में सभी लोगों को कुर्सी को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ता है. जिसके बाद प्रखंड कर्मी शांत हुए और सरकारी कामकाज पहले की तरह शुरू हुआ.

Also Read: Begusarai News: अत्यंत ज्वलनशील तेल से भरा टैंकर मालगाड़ी के डिब्बे का पहिया टूटा, पायलट की मुश्तैदी से बड़ा हादसा टला

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन