बिहार में अपराधियों ने ठेकेदार को मारी गोली, होटल मैनेजर की हुई हत्या, जानिए क्राइम की बड़ी खबरें..

Updated at : 28 Aug 2023 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
sitamarhi crime news

सांकेतिक फोटो

बिहार में बेखौफ बदमाशों ने कई लोगों की जान ले ली. प्रदेश में अलग-अलग जगहों से घटनाएं सामने आयी हैं . आरा में रेस्टोरेंट के मैनेजर को मौत के घाट उतारा गया. मुंगेर में युवक की हत्या कर दी गयी. जानिए सूबे में क्राइम की प्रमुख खबरें...

विज्ञापन

Bihar crime news: बिहार में अपराधियों ने कई लोगों की जान ले ली. वहीं नवादा में आपसी विवाद में पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गयी. जबकि आरा में होटल मैनेजर की हत्या की गयी. जानिए क्राइम की प्रमुख खबरें..

अहियापुर में ठेकेदार को लेन- देन के विवाद में मारी गोली, पटना रेफर

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में पैसा लेन – देन के विवाद में अपराधियों ने रविवार की शाम सिविल कांट्रेक्टर उदित कुमार सहनी (35) काे गोली मार दी. वह मीनापुर थाना क्षेत्र के चांद परना गांव का रहने वाले हैं. गोली उसके सिर के नीचे गर्दन में स्पाइनल के नजदीक फंस गयी. अपराधियों ने उदित सहनी के ऊपर तीन राउंड फायरिंग की. एक गोली लगते ही वह बांध के नीचे गिर गया. इसके बाद बदमाशों ने दो और राउंड फायरिंग की. लेकिन, वह भागते हुए एक वार्ड सदस्य के घर में जाकर छिप गये. अपराधियों के जाने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसको बाइक से एसकेएमसीएच लाया गया. उदित के सिर का एक्सरे किया गया. इसमें गोली नीचे फंसी हुई दिखी. प्राथमिकी उपचार करने के बाद उसको डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

नवादा में अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला

नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के एकनार गांव में रविवार की शाम खेत में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में अधेड़ कारू मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में झिंगन मांझी सहित अन्य तीन पर अरोप लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, कारू मांझी की गाय को झिंगन मांझी के भिंडी लगी खेत में चली गयी. इसको लेकर दो दिनों से मामला उलझ गया था. शनिवार को इसको लेकर गाली-गलौज हुई थी. रविवार की शाम फिर से विवाद शुरू हो गया. इस दौरान झिंगन मांझी सहित चार लोग लाठी-डंडे और स्टीक से कारू मांझी पर टूट पड़े. इस दौरान बीच-बचाव में गये उनके बेटे रामाशीष मांझी की भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी रामाशीष का इलाज हिसुआ अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना की सूचना के बाद हिसुआ थाने की पुलिस टीम स्थल पर पहुंची. साथ ही मामले की छानबीन की. इसके बाद आक्रोशित परिवार के लोगों को समझा-बुझाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Also Read: PHOTOS: बिहार के सहरसा में बाढ़ से तबाही का मंजर देखिए, घर के अंदर पानी के बीच जिंदगी लड़ रही जंग..
नवादा में युवक को पीटा और कुल्हाड़ी से वार कर ली जान

नवादा में मामूली विवाद में एक युवक को बुरी तरह पीटा और फिर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गयी. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव में शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर को ले जाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था. फिर मारपीट हुई और देर रात यह घटना मौत में तब्दील हो गयी. जानकारी के अनुसार, पनसल्ला निवासी राधेश्याम केवट ने घर के सामने ईंट से लदा ट्रैक्टर पार कर रहा था. इसे बिजली के पोल से बचा कर ले जाने की हिदायत दी गयी. इसको लेकर लल्लू केवट और श्याम बहादुर केवट उलझ गये. हालांकि, सुबह में झगड़े देख अन्य ग्रामीणों ने पहुंचकर मामले को शांत करा दिया. शनिवार की देर रात नशे की हालत में लल्लू केवट, श्याम बहादुर केवट, बुंदेल केवट सहित आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से घर पर धावा बोल दिया. बिना कुछ बोले राधेश्याम केवट के साथ मारपीट करने लगे. इसी बीच असामाजिक तत्वों के द्वारा पिता की पिटाई देख दोनों बेटे अपने पिता को बचाने आगे आये. इसमें से छोटे बेटे गांधी कुमार को घर से खींचकर गांव के बाहर ले जाकर पहले जमकर पीटा. इसके बाद धारदार कुल्हाड़ी से सिर पर मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया.परिजन उसे आनन फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां के चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया.

आरा में लूट के दौरान मारी गोली

आरा में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के समीप गांगी से फोर लेन जानेवाले रास्ते में बाइक सवार दो की संख्या में रहे बदमाशों ने दूसरे बाइक पर सवार दो युवकों से बैग छिन लिया. इस दौरान छिना-झपटी में मो हुसैन नाम के व्यक्ति के हाथ पर गोली मार दी. इसके बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले. इसकी सूचना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और जख्मी को अस्पताल में भर्ती करायी. बैग में गाना बजाने वाला इंस्टूमेंट था. फिलहाल जख्मी खतरे से बाहर बताया जा रहा है. इस संबंध में एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि जख्मी फिलहाल खतरे से बाहर है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच-पड़ताल चल रही है. जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी.

आरा में होटल मैनेजर की हत्या

आरा में अपराधियों ने एक होटल के मैनेजर की हत्या गोली मारकर कर दी. रविवार देर रात को मैनेजर होटल से अपने घर को लौट रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी. हत्या की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव के रहने वाले गणेश सिंह के पुत्र विशाल सिंह के रूप में हुई है जो आरा रमना मैदान के पास एक होटल में मैनेजर का काम करता था. हत्या मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव के पास पुलिया के समीप की गयी.

बेगूसराय में युवक की हत्या

बेगूसराय के तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर बहियार में रविवार को सुबह में अधमरा अवस्था में मिले युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान महेशपुर गांव निवासी रामसुदीन यादव उर्फ गुज्जा यादव के करीब 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ रूदल कुमार के रूप में हुई. रविवार को सुबह में महेशपुर बहियार में ग्रामीणों ने विकास को चोटिल अवस्था में बेहोश पड़ा हुआ देखा, जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गयी. विकास गांव में ही रह कर खेत में मजदूरी करके अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था.

औरंगाबाद में पुलिस पर हमला

औरंगाबाद में रिसियप थाने के घेउरा गांव में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने लाठी- डंडे व ईंट-पत्थर से हमला किया. घटना रविवार अपराह्न तकरीबन 10 बजे दिन में गांव से पश्चिम नाग बाबा के मंदिर के इर्द-गिर्द में घटी है. इस घटना में रिसियप थाने के दारोगा वाजिद आलम गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. इनके साथ-साथ कई अन्य जवान चोटिल हुए हैं. पुलिस वहां से जान बचा कर वापस लौट गयी. पता चला कि घटना के दौरान फायरिंग भी हुई, पर इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. पुलिस पर हमला करने में शामिल सोनू पासवान को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि पुलिस गांव की दो-तीन महिलाओं को भी पूछताछ के लिए थाना लायी.

मुंगेर में युवक की गोली मारकर हत्या

मुंगेर में एक युवक की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. घटना जमालपुर थाना क्षेत्र की है जहां बर्थ डे पार्टी से लौट रहे विपुल कुमार को घात लगाए अपराधियों ने सिर में गोली मार दी. विपुल की मौत हो गयी.

सीतामढ़ी में धारदार हथियार से गला रेतकर किशोरी की हत्या

सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के सोनौल सुब्बा गांव में शनिवार की रात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर एक किशोरी की हत्या कर दी. साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को खेत में फेंक दिया. रविवार की सुबह गांव के पश्चिम पोखरा के नजदीक धान के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान गांव के सियाराम भगत की 15 वर्षीया पुत्री अमृता कुमारी के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन किया. मृतका के गले में दुपट्टा कसा था, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि दुपट्टे से गला कसकर भी हत्या की गयी है. 

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन