Bihar Coronavirus Update: सीएम नीतीश कुमार ने की बड़ी घोषणा, पटना IGIMS अस्पताल में कोरोना मरीजों का होगा मुफ्त इलाज
Bihar Coronavirus LIVE Update: बिहार में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है. पूरे राज्य से हर दिन कोरोना के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. कोरोना संक्रमण का खतरा जिस तरह से बढ़ रहा है, वह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड बनाने का कार्य कर रहा है. कोरोना की दूसरी लहर में अब रोजाना 11 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहे हैं. अगले 10 दिन में दो लाख से ज्यादा नये केस आने की आशंका है. सबसे ज्यादा बिहार में हालात पटना के खराब हैं. बिहार की नीतीश सरकार इन तमाम चीजों पर नजर बनाए हुए हैं. लोगों की सहायता के लिए जो जरूरी कार्य है, उसे करने की बात कह रहे हैं. बिहार में कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ
पूर्व मध्य रेलवे के सैकड़ों अधिक अधिकारी व कर्मचारी कोरोना की चपेट में
पूर्व मध्य रेलवे के सैकड़ों अधिक अधिकारी व कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गये हैं. आंकड़ों की बात करें तो करीब 950 एक्टिव केस हैं. ट्रेन ऑपरेशन में ड्राइवर, गार्ड और स्टेशन मास्टर, इन तीनों का रोल अहम है. लेकिन, ये लोग कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर में अब तक पूमरे के हाजीपुर स्थित मुख्यालय से लेकर सभी पांच रेल डिवीजनों में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना से रेलवे के कई अधिकारी व कर्मचारी संक्रमित हैं. लेकिन इसके बावजूद रेलवे पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. रेलवे के पास काफी स्टाफ है. कोरोना के कारण रेल के संचालन या अन्य किसी कार्य में कोई परेशानी नहीं हो रही है.
आइजीआइएमएस में अब तक करीब 106 डाॅक्टर, नर्स और दूसरे स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
आइजीआइएमएस में कोरोना की इस दूसरी लहर में अब तक करीब 106 डाॅक्टर, नर्स और दूसरे स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं. यहां से लगातार संक्रमित मिलते जा रहे हैं. दूसरी ओर पीएमसीएच में भी करीब 70 डाॅक्टर और करीब 55 नर्स समेत कई अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इतनी बड़ी संख्या में इनके संक्रमित होने से यहां का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है.
पटना IGIMS अस्पताल में कोविड मरीजों का होगा मुफ्त इलाज-सीएम नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा की है कि पटना के इंदिरा गांधी आयुर्वेदिक संस्थान में कोविड-19 के सभी मरीजों का मुफ्त इलाज किया जायेगा. इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी.
आइजीआइएमएस के 106 संक्रमित डाॅक्टरों और अन्य कर्मियों में मात्र एक अस्पताल में भर्ती
आइजीआइएमएस के 106 संक्रमित डाॅक्टरों और अन्य कर्मियों में से मात्र एक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. वह भी इसलिए कि उनमें डायबिटीज अनियंत्रित है. अन्य सभी लोग घरों पर होम आइसोलेशन में है. ऐसे में माना जा रहा है कि वैक्सीन कारगर साबित हो रही है.
आइजीआइएमएस में अब तक करीब 106 डाॅक्टर, नर्स और दूसरे स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
कोरोना की दूसरी लहर तेजी से डाॅक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी अपना शिकार बना रही है. शहर के विभिन्न अस्पतालों में मैनपावर कोरोना संक्रमित हो रहा है. इससे मरीजों का इलाज भी प्रभावित हो रहा है.आइजीआइएमएस में कोरोना की इस दूसरी लहर में अब तक करीब 106 डाॅक्टर, नर्स और दूसरे स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं. यहां से लगातार संक्रमित मिलते जा रहे हैं. दूसरी ओर पीएमसीएच में भी करीब 70 डाॅक्टर और करीब 55 नर्स समेत कई अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.
दिन के 2 बजे से शाम के 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे ये डॉक्टर
डॉ. रामपुकार चौधरी (7903982574)- दिन के 2 बजे से शाम के 6 बजे तक
डॉ. शशि शेखर (8210937143)-दिन के 2 बजे से शाम के 6 बजे तक
डॉ. शेखर कुमार (9264499643)-दिन के 2 बजे से शाम के 6 बजे तक
डॉ. अमित कुमार (9835436009)-दिन के 2 बजे से शाम के 6 बजे तक
डॉ. रजनीकांत (9470589651)-दिन के 2 बजे से शाम के 6 बजे तक
डॉ. राजीव बाबू सिंह (7488601077)- दिन के 2 बजे से शाम के 6 बजे तक
डॉ. अनिल सिंह (9431047874)-दिन के 2 बजे से शाम के 6 बजे तक
डॉ. सीपी सिंह (9810809048)-दिन के 2 बजे से शाम के 6 बजे तक
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए