ePaper

तारिक अनवर, राजेश राम या कोई और...किसे मिलेगी बिहार कांग्रेस की कमान? जानें

Updated at : 02 Jun 2021 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
तारिक अनवर, राजेश राम या कोई और...किसे मिलेगी बिहार कांग्रेस की कमान? जानें

bihar congress news : बिहार सहित छह राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी संगठन में भारी फेरबदल करने जा रही है. बताया जा रहा है कि इस फेरबदल का असर बिहार में भी पड़ेगा. बिहार में कांग्रेस पार्टी वर्तमान अध्यक्ष मदन मोहन झा को हटाकर किसी नए अध्यक्ष की नियुक्ति का प्लान बना रही है. कांग्रेस के नए अध्यक्ष की रेस में पार्टी महासचिव तारिक अनवर और राजेश राम सबसे आगे है.

विज्ञापन

बिहार सहित छह राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी संगठन में भारी फेरबदल करने जा रही है. बताया जा रहा है कि इस फेरबदल का असर बिहार में भी पड़ेगा. बिहार में कांग्रेस पार्टी वर्तमान अध्यक्ष मदन मोहन झा को हटाकर किसी नए अध्यक्ष की नियुक्ति का प्लान बना रही है. कांग्रेस के नए अध्यक्ष की रेस में पार्टी महासचिव तारिक अनवर और राजेश राम सबसे आगे है.

पार्टी सूत्रों की मानें तो जून के पहले हफ्ते में ही कांग्रेस पार्टी संगठन से जुड़े विस्तार करने जा रही है. इस विस्तार के तहत पार्टी के कई बड़े नेताओं को हटाया जाएगा. वहीं बिहार में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को भी हटाया जाएगा. बिहार में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति भी इसी फेरबदल का हिस्सा होगा.

सूत्रों की मानें तो नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पार्टी के वर्तमान प्रभारी भक्त चरण दास अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप चुके हैं. बताया जा रहा है कि ओवैसी के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए कांग्रेस मुस्लिम चेहरों पर दांव खेल सकती है. वहीं अगर मुस्लिम चेहरों पर पार्टी के भीतर सहमति नहीं बनती है तो दलित या किसी ओबीसी चेहरे को सामने लाया जा सकता है.

रेस में ये नाम– कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी के नए अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे तारिक अनवर, कौकब कादरी, राजेश राम, रंजीत रंजन और प्रेमचंद मिश्रा का नाम है. तारिक अनवर वर्तमान में पार्टी के महासचिव भी हैं. बताया जा रहा है कि तारिक अनवर को पार्टी अब बिहार की राजनीति में खपाने की तैयारी में है.

Also Read: Punjab Congress Crisis : पंजाब कांग्रेस में बगावत! क्या विधानसभा चुनाव के पहले गिर जाएगी अमरिंदर सरकार ?

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन