ePaper

शराब कौन बेच रहा और कौन पी रहा ये पता करना असंभव नहीं, इस बार दिखेगी कठोर कार्रवाई: सीएम नीतीश

Updated at : 02 Mar 2021 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
शराब कौन बेच रहा और कौन पी रहा ये पता करना असंभव नहीं, इस बार दिखेगी कठोर कार्रवाई: सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish kumar) ने शराब बंदी कानून (Liquor Ban in Bihar) के उल्लंघन के मामलों को लेकर कठोर से भी कठोर कार्रवाई करने का संकेत दिया है. उन्होंने यह कहकर पुलिस और मद्य निषेध विभाग के आला अधिकारियों को अपनी कार्यशैली और रणनीति में बदलाव करने का सुझाव दिया है कि शराब कौन बेच रहा है, कौन पी रहा है यह पता लगाना असंभव नहीं है.

वे सोमवार को विधान परिषद से बाहर निकलने वक्त मीडिया से बात कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम डीजीपी और सब लोगों के साथ निरंतर बैठक करते हैं. हमने उनसे कहा है कि आप लोग अपने और नीचे के स्तर से देखिये. कहीं कोई शराब बेचता और कोई ग्रहण करता है तो यह पता लगाना कहां से असंभव है. पता लगाइये. सख्त कार्रवाई करिये. लोगों को प्रेरित भी करिये. शराबबंदी कानून को लेकर लोगों को जानकारी होगी.

शराब माफिया के ठिकानों पर कार्रवाई को लेकर कहा कि कई जगहों पर पता कर रहे हैं. इस बार पूरे तौर पर देखियेगा कि जो यहां (बिहार)के हैं, यहां से बाहर के हैं, उन सभी पर कार्रवाई की जा रही है. शराब बिक्री में पुलिस के मिलीभगत होने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम कहां कहते हैं कि ऐसा नहीं है, लेकिन ज्यादातर लोग शराबबंदी के समर्थन में हैं.

कुछ लोगों की मानसिकता गलत होती है. उन पर नजर रखना है. मुझको पूरा भरोसा है कि अधिकांश लोगों के मन में इस कानून को सफल बनाना है. कुछ लोग इधर उधर करते रहते हैं. इसके लिये निरंतर अभियान और कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: 10 हजार रुपये नहीं दिये तो पीट कर मार डाला, पुलिस कस्टडी में मृत शख्स की पत्नी ने लगाया आरोप, गांव में जबरदस्त आक्रोश

Posted By: utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन