ePaper

Bihar Chunav 2020: जिस प्रत्याशी के समर्थन में बिहार आईं अमीषा पटेल, उसी पर लगाए गंभीर आरोप, वायरल हुआ ऑडियो

Updated at : 29 Oct 2020 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020:  जिस प्रत्याशी के समर्थन में बिहार आईं अमीषा पटेल, उसी पर लगाए गंभीर आरोप, वायरल हुआ ऑडियो

Bihar Chunav 2020 News Update: बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री अमीषा पटेल ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. अब उसी प्रत्याशी के खिलाफ अमीषा ने ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2020 News Update: बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री अमीषा पटेल ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. अब उसी प्रत्याशी के खिलाफ अमीषा ने ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. अमीषा पटेल का एक ऑडियो वायरल हो रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल हो रहे ऑडियो में जिस महिला की आवाज है वह अमीषा पटेल की है. वायरल ऑडियो में अमीषा कहती हैं कि ओबरा विधानसभा सीट से लोजपा प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्रा के पक्ष में प्रचार के लिए गई थी. इस दौरान उनका एक रोड शो हुआ. उन्होंने आगे बताया कि प्रकाश चंद्रा काफी गंदे इंसान हैं साथ ही झूठे और ब्लैकमेलर भी हैं.

Also Read: Bihar Chunav 2020, LIVE Update: ‘जंगलराज के युवराज’ कहने पर तेजस्वी का पलटवार, कहा.- PM कुछ भी बोल सकते हैं, लेकिन…

चंद्रा ने कहा था कि रोड शो पटना के पास है लेकिन ऐसा नहीं था. ओबरा में कोई सुरक्षा व्यव्स्था भी नहीं थी. रोड शो के दौरान लोग गाड़ी पर हाथ मार रहे थे. वहां कुछ भी हो सकता था था, मेरे साथ दुष्कर्म भी हो सकता था. हालांकि, Prabhatkhabar.com इस वायरल ऑडियो और बोलने वाली महिला की अमीषा पटेल होने की पुष्टि नहीं करता है.

Also Read: Bihar Election 2020: चुनाव के प्रचार में दिखा बॉलीवुड ग्लैमर, LJP प्रत्याशी के लिए अमीषा पटेल ने मांगा वोट

अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी कोई शिकायत नहीं की है साथ ही मीडिया में भी उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. गौरतलब है कि 26 अक्टूबर अमीषा पटेल औरंगाबाद के ओबरा विधानसभा से उम्मीदवार डॉ प्रकाश चंद्रा के समर्थन में प्रचार के लिए आई थीं. उन्होंने सनरूफ कार से रोड शो भी किया था.

Also Read: Bihar Chunav 2020: पुलिस ने बीच में ही रूकवाया बॉलीवुड अभिनेत्री अमिषा का रोड शो, चिराग की पार्टी का कर रही थीं प्रचार

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन