Live Updates

Bihar Vidhan Sabha Election 2020: आयकर विभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई, पटना, हिलसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और गया में छापे

Updated:
विज्ञापन

Bihar Chunav 2020, LIVE News Update: 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए बुधवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ. 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में 54.94 प्रतिशत मतदान हुआ. अब राजनीतिक दलों के नेताओं की दौड़ दूसरे चरण की ओर है. दूसरे चरण में 3 नवंबर को मतदान होना है. लिहाजा चुनाव प्रचार में सभी दल जोर-शोर से लगे हैं. आयकर विभाग की टीम ने बिहार चुनाव के बीच पूरे प्रदेश में बड़ा सर्च आपरेशन किया. इसमें टीम को करोड़ों रुपए नकदी, ज्वेलरी, करोडों की संपत्ति मिली. बताया जा रहा है कि ये अभियान जारी रहेगा. बिहार इलेक्शन और बिहार विधानसभा चुनाव 2020 सी जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

आयकर विभाग ने बिहार में सबसे बड़ी कार्रवाई की

बिहार चुनाव में पड़ाव दूसरे चरण के मतदान की ओर बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच गुरुवार को आयकर विभाग ने बिहार में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ पटना, हिलसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और गया में छापेमारी की. टीम ने कारोबारी और सरकारी काम लेने वाले ठेकेदारों के खिलाफ बड़ा सर्च आपरेशन चलाया. इस अभियान में करोड़ों की नकदी, गहने और संपत्ति जब्त की गई है.

चुनाव आयोग ने अनुसार 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान 54.94% था. 2019 के लोकसभा चुनाव में 53.54% था. इस साल के विधानसभा चुनाव के चरण 1 में मतदान पूर्व विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तुलना में अधिक हुआ है.

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 55.69% हुआ मतदान.

बिहार में चाहिए डबल इंजन की सरकार – रविकिशन

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए रविकिशन ने कहा कि बिहार को जरूरत है एक मजबूत व प्रगतिशील सरकार की, विकास के कर्मयोगियों की, जंगलराज और हवा-हवाई बातें करने वालों की नहीं. कोरोना काल में भी मोदी सरकार ने जनता की हर संभव मदद की है. बिहार के विकास के लिए यहाँ सुशासन को सर्वोपरि रखने वाली डबल इंजन की सरकार चाहिए.

सुशील मोदी का तेजस्वी पर तीखा वार, जंगलराज का युवराज’ कह पूछे पांच सवाल

Munger Hinsa: मुंगेर हिंसा पर कांग्रेस ने बिहार सरकार को घेरा 

Munger Hinsa News: सुरजेवाला ने कहा मुंगेर में मां दुर्गा के भक्तों पर फायरिंग और लाठीचार्ज नीतीश कुमार-सुशील मोदी सरकार के इशारे पर किया गया … आगजनी और अराजकता है, और नीतीश कुमार को ज़िम्मेदार ठहराया जाना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola