Bihar Budget 2021: नीतीश सरकार में तीन गुने से अधिक बढ़ा बिहार के बजट का आकार, देखें- पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Feb 2021 2:51 PM
Bihar Budget 2021: नये दशक में बिहार की नयी सरकार (Bihar Govt) का पहला बजट सोमवार को पेश हुआ. वित्त वर्ष 2021-22 में बजट का आकार 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ रु हुआ, जबकि वर्ष 2004-05 में यह मात्र 23,885 करोड़ रुपये था. राज्य सरकार (Nitish kumar Govt) ने 2021-22 साल के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया. पिछली बार की तुलना में यह सात हजार करोड़ से अधिक का बजट है.

बिहार की नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही एनडीए सरकार में राज्य के बजट का आकार साढ़े तीन गुना बढ़ा है. वित्त वर्ष 2012-13 में बिहार का बजट 70 हजार करोड़ का था. वैसे तो इस बजट में सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ है, लेकिन फोकस युवाओं पर है. बिहार बजट में इस बार शिक्षा, रोजगार, खेल, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग समेत कई अन्य क्षेत्रों में बड़ी घोषणाएं की गयी हैं.
इसके अलावा छात्राओं और महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक मदद के बारे में भी बात कही गयी है. सरकार महिलाओं को नौकरियों में 35% आरक्षण तो पहले से ही दे रही है, पर उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने माना कि इसके बावजूद नौकरियों में महिलाओं की संख्या कम है, जिसे बढ़ाया जायेगा. महिलाओं के स्वरोजगार को लेकर भी कई घोषणाएं की गयी हैं.
पहली बार वित्त मंत्री बने तारकिशोर प्रसाद ने 20 लाख से अधिक नये रोजगार के अवसर पैदा करने की घोषणा की. बजट में शिक्षा, गांवों के विकास, स्वास्थ्य, रोजगार और युवाओं के बेहतर भविष्य को फोकस करते हुए 28 जिलों में 12 नये मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा की गयी है.
Posted By: Utpal Kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए