ePaper
Live Updates

Bihar Breaking News : बिहार के बजट को नीतीश कुमार ने बताया आर्थिक विकास को गति देने वाला

Updated at : 28 Feb 2023 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News : बिहार के बजट को नीतीश कुमार ने बताया आर्थिक विकास को गति देने वाला

Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, बजट, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की आज 28 फरवरी दिन मंगलवार की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:01 PM. 28 Feb 239:01 PM. 28 Feb

बिहार के बजट को नीतीश कुमार ने बताया आर्थिक विकास को गति देने वाला

बिहार विधानसभा में पेश हुए बजट पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह आर्थिक विकास को गति देने वाला बजट है. इस बजट में विकास के सभी आयामों पर ध्यान दिया गया है. समाज के हर तबके को इसका लाभ मिलेगा.

9:01 PM. 28 Feb 239:01 PM. 28 Feb

दानापुर में दिनदहाड़े लूटपाट

दानापुर के छावनी एरिया में दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्मी से लूटपाट हुई है. बाइक सवार दो अपनराधियों ने 5 लाख रुपए लूट लिए हैं

9:01 PM. 28 Feb 239:01 PM. 28 Feb

बीपीएससी के जरिए भरी जाएंगी 49 हजार खाली सीटें

विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में बीपीएससी के जरिए 49 हजार खाली सीटें भरी जाएंगी. बिहार सरकार जातीय जनगणना करा रही है. मई 2023 तक जातीय जनगणना पूरी हो जायेगी. 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की योजना बिहार सरकार की है. इसके साथ ही उन्होंने बिहार में इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी की स्थापना करने की घोषणा की.

9:01 PM. 28 Feb 239:01 PM. 28 Feb

बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री विजय चौधरी का बजट भाषण जारी

वित्तमंत्री विजय चौधरी साल 2023-24 के लिए बिहार विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के बजट का आकार 10 वर्षों में तीन गुना हो गया है. विकास दर के मामले में बिहार देश में तीसरे स्थान पर है. विजय चौधरी ने कहा कि अगर हम लोग जोर लगाये तो नबंर एक पर पहुंच सकते हैं. उन्होंने कहा एक बार फिर दोहरे अंक में विकास दर पहुंच गया है. हमें विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए.

1:48 PM. 28 Feb 231:48 PM. 28 Feb

उपेंद्र कुशवाहा की विरासत यात्रा आरंभ, बोले- हमारी लड़ाई व्यक्ति से नहीं

चंपारण के भितहरबा आश्रम से उपेंद्र कुशवाहा की विरासत यात्रा मंगलवार को आरंभ हो गयी. बोले- हमारी लड़ाई व्यक्ति से नहीं हैं.

1:36 PM. 28 Feb 231:36 PM. 28 Feb

बिहार के शिक्षा मंत्री पर JDU विधायक का पलटवार

बिहार के शिक्षा मंत्री पर जदयू विधायक संजीव सिंह ने पलटवार किया. उन्हें कहा कि खाली डिब्बा, खाली बोतल हैं, शिक्षा मंत्री को कुछ नहीं आता है. वो मेंटली डिसऑर्डर के शिकार हो चुके हैं, मंत्री शिक्षा पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं.

1:36 PM. 28 Feb 231:36 PM. 28 Feb

पूर्णिया विवि का बजट

पूर्णिया विवि ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 7.51 अरब का बजट तैयार किया है. इस बार बजट का सबसे बड़ा हिस्सा अकादमिक ब्लॉक का खड़ा करने में लगेगा. सोमवार को इस बजट को विवि वित्त समिति के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया. विवि वित्त समिति की इस बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजनाथ यादव ने की. 

1:36 PM. 28 Feb 231:36 PM. 28 Feb

भागलपुर के सबौर में ट्रेन से कटकर एक की मौत

भागलपुर के सबौर में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है. मंगलवार सुबह ये हादसा हुआ है. शव को जब्त करके पोस्टमार्टम कराने की तैयारी है.

1:36 PM. 28 Feb 231:36 PM. 28 Feb

पटना में भागलपुर गोलीबारी में जख्मी की मौत

भागलपुर के मौलानाचक में हुई गोलीबारी में जख्मी कारोबारी इमरान उर्फ कल्लू का पटना में इलाज चल रहा था. पटना के राजेन्द्र नगर स्थित राजेश्वरी अस्पताल में मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान कल्लू ने दम तोड़ दिया.

1:36 PM. 28 Feb 231:36 PM. 28 Feb

भागलपुर के मौलानाचक गोलीबारी में जख्मी इमरान की मौत

भागलपुर के मौलानाचक में बीते 23 फरवरी को हुई गोलीबारी में जख्मी कारोबारी इमरान उर्फ कल्लू की मौत हो गयी है. इमरान को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया था. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी. इमरान ने पटना के अस्पताल में दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, पटना में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी, उसके बाद शव भागलपुर लाया जाएगा.

1:36 PM. 28 Feb 231:36 PM. 28 Feb

पप्पू यादव आज पूर्णिया में

पूर्णिया. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव 28 फरवरी को पूर्णिया में रहेंगे. पार्टी युवा परिषद के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि जाप सुप्रीमो पप्पू यादव 11 बजे हरदा जायेगें. इसके बाद पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगे. शाम में धमदाहा और बीकोठी के अरबनना जायेंगे, जहां निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

1:36 PM. 28 Feb 231:36 PM. 28 Feb

बिहारशरीफ में भीषण सड़क हादसा

बिहारशरीफ में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. सभी नालंदा जिले के बिंद स्थित मानपुर के तिलक समारोह से लौट रहे थे जिस दौरान यह हादसा हुआ. बरबीघा के बनबीघा गांव के रहने वाले तीनों मृतक हैं. बस और ट्रक की टक्कर में ये मौत हो गयी है.

1:36 PM. 28 Feb 231:36 PM. 28 Feb

मुंगेर में युवक को चाकू मारकर जख्मी किया

मुंगेर: तारापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर इब्राहिमपुर में सोमवार को तालाब के समीप अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर में भर्ती कराया, जहां युवक का इलाज किया गया और युवक खतरे से बाहर है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है. इधर दोनों अपराधी चाकू मारने के बाद फरार हो गया.

1:36 PM. 28 Feb 231:36 PM. 28 Feb

अपराधियों ने घूम-घूम कर गोलीबारी की

बेगूसराय व समस्तीपुर जिले में रविवार की रात कार पर सवार तीन अपराधियों ने घूम-घूम कर चार जगहों पर गोलीबारी की. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी.

1:36 PM. 28 Feb 231:36 PM. 28 Feb

लिव इन में बनाया शारीरिक संबंध व पर्सनल फोटो किया वायरल, धराया

पटना: एक महिला के साथ लिव इन में रह कर शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाया. इसी दौरान उसने महिला का पर्सनल व आपत्तिजनक फोटो भी वायरल कर दिया. इस संबंध में महिला थाने में आठ अप्रैल, 2022 को दुष्कर्म व आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस ने घटना के करीब 10 माह बाद आरोपित सूरज कुमार को फतुहा के दरियापुर वार्ड नंबर 18 स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया.

1:36 PM. 28 Feb 231:36 PM. 28 Feb

नरेश सिंह भोक्ता के हत्या मामले में तीसरी चार्जशीट दायर

पटना. एनआइए ने सीपीआइ (माओवादी) द्वारा जनअदालत लगाकर पुलिस की इन्फॉर्मर होने की शक में नरेश सिंह भोक्ता की अपहरण कर हत्या के मामले में तीसरी चार्जशीट दाखिल की है. नरेश सिंह भोक्ता की हत्या माओवादियों ने नवंबर, 2018 में कर दी थी. उनका शव औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाने के बधाई बिघा गांव में मिला था. एनआइए इस केस की जांच जून, 2022 में शुरू की थी. शुरू में मदनपुर थाने में एफआइआर दर्ज की गयी थी. पहले बिहार पुलिस ने सात अभियुक्त के विरुद्ध तीन चार्जशीट दाखिल की थी. हत्या के प्रयोग में लाये गये हथियार को पुलिस ने जब्त किया था और उसकी फाेरेंसिक जांच करवायी गयी थी.

1:36 PM. 28 Feb 231:36 PM. 28 Feb

बिहार में आज पेश होगा बजट

वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी विधानमंडल में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे. इस बजट में महागठबंधन की नीति का छाप स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. वर्तमान सरकार के मुख्य एजेंडे में नौकरी और रोजगार है. इसके लिए शिक्षा और उद्योग विभाग के बजटीय आंवटन में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है.

1:36 PM. 28 Feb 231:36 PM. 28 Feb

स्कूल की छत का मलबा गिरा, बचे शिक्षक

भागलपुर. मध्य विद्यालय फतेहपुर यादव टोला का भवन काफी जर्जर हो चुका है. इसकी वजह से सोमवार को भवन का मलबा गिर गया. लोगों ने कहा कि इस घटना में हेड मास्टर मनोज कुमार समेत अन्य शिक्षक बाल-बाल बचे. जर्जर हो चुके भवन की स्थिति से शिक्षा विभाग को भी कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन विभाग के द्वारा कुछ नहीं किया गया है.

1:36 PM. 28 Feb 231:36 PM. 28 Feb

भागलपुर में लगी भीषण आग

भागलपुर के खलीफाबाग चौक स्थित एक बिल्डिंग में रात दो बजे भीषण आग लगी है. कुछ दिनों पहले ही चंपारण मीट हाउस का उद्घाटन हुआ था. यह रेस्टोरेंट आग में जलकर खाक हो गया.

6:58 AM. 28 Feb 236:58 AM. 28 Feb

आज 3 ट्रेनें रहेंगी रद्द

Bihar Breaking News Live: बिहार की 5 ट्रेनें आज प्रभावित रहेंगी. ब्लॉक के कारण 3 ट्रेनें रद्द रहेंगी. 05247/05248 सोनपुर-छपरा- सोनपुर स्पेशल, 05241/05242 सोनपुरपंचदेवरी हाल्ट-सोनपुर स्पेशल, 05245/05246 सोनपुर-छपरा- सोनपुर स्पेशल रद्द की गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola