Live Updates

Bihar Breaking News Live: शिवहर में घर में लगी आग, हादसे में मां-बेटे की मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

शिवहर में घर में लगी आग, हादसे में मां-बेटे की मौके पर मौत

शिवहर में घर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इस हादसे में झुलसकर मां-बेटे की मौके पर मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि आग में पूरे घर का सामान जलकर राख हो गया.

छपरा में आयोजित शांति समिति की बैठक में हंगामा, लोगों ने सड़क किया जाम

छपरा में नगर थाना में रामनवमी को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में रामनवमी समिति के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया है. बताया जा रहा है कि डीजे नहीं बजाने के आदेश पर समिति के सदस्य भड़क गए और हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया.

गोपलगंज में बिजली कर्मचारियों के साथ लोगों ने की मारपीट, FIR दर्ज

गोपालगंज के मीरगंज में बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दो कर्मचारियों के साथ लोगों ने मारपीट की है. मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. पिटाई का वीडियो हुआ वायरल.

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 4.54 अरब घाटे का बजट पास

बिहार के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 4.54 अरब घाटे का बजट पास हो गया. सीनेट के बैठक की अध्यक्षता कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने की.

बेतिया में भीषण डकैती, खिड़की तोड़ 15 लाख का आभूषण ले उड़े अपराधी

बेतिया ने बेखौफ बदमाशों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया है. उन्होंने खिड़की तोड़कर 15 लाख का आभूषण ले अपराधी उड़े. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरभंगा में नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, दो महीने पहले हुई थी लव मैरेज

दरभंगा में नवविवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला है. बताया जा रहा है कि दो महीने पहले उसने लव मैरेज किया था. मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या के एगिंल से जांच कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola