Live Updates

राजनीतिक दलों की बैठक : राहुल गांधी बोले – यह ‘NDA’ और ‘INDIA’ की लड़ाई

Updated:
विज्ञापन

Opposition meeting in Bengaluru Live Update: आज होने वाली विपक्षी एकता बैठक में सीट-बंटवारे की दिशा में एक रोडमैप तैयार करने के अलावा, प्रस्तावित बीजेपी विरोधी समूह को एक नाम, संरचना और एक आम एजेंडा और अभियान कार्यक्रम देने पर चर्चा हुई. मंगलवार की बैठक का एजेंडा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पढ़ा, जिसमें पार्टियों को वार्ता में अपने सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया गया.

विज्ञापन

देश की आवाज के लिए है हमारी लड़ाई : राहुल गांधी

विपक्षी दलों की प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा की विचारधारा और उसकी सोच के खिलाफ है. वो देश पर आक्रमण कर रहे हैं, देश की आवाज को उनके द्वारा कुचला जा रहा है. यह लड़ाई देश की आवाज के लिए है. उन्होंने कहा कि अब लड़ाई एनडीए और ‘इंडिया’ के बीच है, मोदी और ‘इंडिया’ के बीच है, उनकी विचारधारा और ‘इंडिया’ की अवधारणा की लड़ाई है.

हम देश को बचाने के लिए लड़ रहे : उद्धव ठाकरे

विपक्षी दलों की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ लोगों को लग रहा है कि हम परिवार के लिए लड़ रहे हैं, हां यह पूरा देश ही हमारा परिवार है और हम देश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं.

देश को बचाने के लिए हम एकत्र हुए हैं : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक के बाद कहा कि हम देश को बचाने के लिए और नए भारत को बनाने के लिए एकत्र हुए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है.

‘इंडिया’ जीतेगा और भाजपा हारेगी : ममता बनर्जी

विपक्षी दलों की बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा और राजग, क्या आपलोग ‘इंडिया’ को चुनौती दे सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ जीतेगा और भाजपा हारेगी.

दिल्ली में बनाया जाएगा साझा सचिवालय : खरगे 

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के प्रबंधन के लिए दिल्ली में साझा सचिवालय बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश और देश के लोगों को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए हमने आपसी मतभेदों को पीछे रखने का फैसला किया है.

मुंबई में होगी विपक्षी दलों की अगली बैठक 

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि पटना की बैठक में 16 दल शामिल हुए थे. आज हम यहां बेंगलुरु में 26 पार्टियां हैं. हम सब मिलकर आज 11 राज्यों में सरकार में हैं. विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होगी. बैठक की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. 11 सदस्यीय समन्वय समिति गठित की जायेगी. उन्होंने कहा कि गठबंधन का नाम ‘भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समावेशी गठबंधन’ होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola