Bihar Board Matric Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा कल से, प्रश्न पत्रों का पैटर्न और OMR शीट के बारे में जान लें

Bihar Board Matric Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2021 (Matric Exam 2021) कल यानी 17 फरवरी से शुरू हो रही है. ऐसे में परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए कई अहम बातों (Matric Exam 2021 Guidelines) का जानना जरूरी है. प्रश्न पत्रों का पैटर्न क्या होगा, ओएमआर शीट कैसे और कब तक भरना है जैसी जानकारियां महत्वपूर्ण है.
Bihar Board Matric Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2021 (Matric Exam 2021) कल यानी 17 फरवरी से शुरू हो रही है. ऐसे में परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए कई अहम बातों (Matric Exam 2021 Guidelines) का जानना जरूरी है. प्रश्न पत्रों का पैटर्न क्या होगा, ओएमआर शीट कैसे और कब तक भरना है जैसी जानकारियां महत्वपूर्ण है.
बता दें कि कदाचार मुक्त मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2021 के लिए इस बार उत्तरपुस्तिका और ओएमआर पर परीक्षार्थी का फोटो दिया गया है. यह वही फोटो होगा जो परीक्षार्थी के एडिमट कार्ड पर रहेगा.परीक्षा के दौरान छात्र के चेहरे से उत्तरपुस्तिका का मिलान किया जायेगा. सभी विषयों में सभी ओएमआर शीट और कॉपी पर परीक्षार्थी के फोटो सहित सभी विवरणी प्री-प्रिंटेड रहेगी.
इस वर्ष ऑब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों में स्टूडेंट्स को 100 प्रतिशत अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे. यानी 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का हल करने के लिए 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे. 9:30 से 12:45 बजे तक की परीक्षा के लिए 11 बजे ओएमआर शीट ले ली जायेगी. वहीं, 9:30 से 12:15 बजे तक की परीक्षा में 10:45 बजे ओएमआर शीट ली जायेगी.
इसी तरह 1:45 से शाम पांच बजे तक की परीक्षा के लिए 3:15 बजे ओएमआर शीट ली जायेगी. वहीं, 1:45 से 4:30 बजे तक की परीक्षा के लिए तीन बजे ओएमआर शीट ली जायेगी. बता दें कि मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक चलेगी. मैट्रिक परीक्षार्थी भी परीक्षा केंद्र पर जूता-मोजा पहन कर जा सकेंगे.
यदि किसी विद्यार्थी का एडमिट कार्ड गुम हो गया हो, या भूल से घर पर छूट गया हो, तो ऐसी स्थिति में उपस्थिति पत्रक में फोटो से उसे पहचान कर और रौलशीट से सत्यापित कर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जायेगी. दिव्यांग परीक्षार्थियों के राइटर की सुविधा उपलब्ध जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा करायी जायेगी. राइटर की सुविधा लेने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में क्षतिपूर्ति के रूप में अधिकतम 20 मिनट का प्रतिघंटा का अतिरिक्त समय दिया जायेगा.
परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 प्रभावी रहेगी. सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी रखी जायेगी. 500 परीक्षार्थियों पर एक विडियोग्राफर की व्यवस्था की गयी है. परीक्षा के दौरान कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देश का पालन सभी परीक्षा केंद्रों को करना होगा.
Posted By: utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




