38.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

बिहार के अधिकतर BDO के पास ढेर सारा सोना! जानिए अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी की संपत्ति..

बिहार सरकार के अधिकतर बीडीओ या उनकी पत्नियों के पास 400 ग्राम से अधिक सोना है. राज्यभर के बीडीओ ने वर्ष 2022- 23 में अर्जित संपत्ति का ब्योरा ग्रामीण विकास विभाग को दिया है. जानिए आपके प्रखंड विकास अधिकारी कितने धनी हैं.

Bihar News: राज्यभर के बीडीओ ने वर्ष 2022- 23 में अर्जित संपत्ति का ब्योरा ग्रामीण विकास विभाग को सौंप दिया है. इनमें अधिकतर के पास चार सौ ग्राम से अधिक सोना है. कई की पत्नियों के नाम पर चार सौ ग्राम से ज्यादा गोल्ड है. कुछ बीडीओ ने पटना के आसपास जमीन व फ्लैट खरीदने का भी ब्योरा दिया है. कई का राज्य से बाहर भी जमीन व फ्लैट है.

मंत्री और उनकी पत्नी के पास गहने..

इस वर्ष ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भी 31 दिसंबर को अपनी संपत्ति का ब्योरा जारी किया है. मंत्री और उनकी पत्नी दोनों का मिलाकर कुल 11 लाख के ही जेवरात उनके पास हैं,जबकि बिहार के अधिकतर बीडीओ और उनकी पत्नियों के पास 20 लाख से अधिक सोना-चांदी है.

अररिया…

भरगामा बीडीओ ममता कुमारी संपत्ति:

20 लाख 60 हजार कीमत का 410 ग्राम सोना. पूर्णिया में 31 लाख कीमत की नौ कट्ठा, 15 लाख कीमतकी दो कट्ठा जमीन. थ्री बीएचके का घर.

फारबिसगंज… बीडीओ: राजकिशोर प्रसार शर्मा. संपत्ति:

545 रुपया कैश. एक हजार ग्राम गोल्ड व सिल्वर कुरसाकांटा… रेखा कुमारी संपत्ति: 30 लाख कीमत की पूर्णिया में जमीन.

नरपतगंज… चंदन प्रसाद संपत्ति:

300 ग्राम सोना. इसमें 125 ग्राम गिफ्टेड.

सिकटी बीडीओ… राकेश कुमार ठाकुर संपत्ति: 500 ग्राम सोना.

अरवल… राजीव कुमार सिन्हा संपत्ति: 21 लाख मूल्य का 420 ग्राम सोना. मनेर में 75 लाख की जमीन.

करपी बीडीओ… राजीव कुमार सिन्हा. संपत्ति:

21 लाख कीमत का 420 ग्राम सोना.

बांका…

कटोरिया बीडीओ: प्रेम प्रकाश संपत्ति:

पटना, भागलपुर व मधेपुरा में दो-दो कट्ठा जमीन.

बेलहर बीडीओ… राजीव रंजन संपत्ति:

450 ग्राम सोना.

बेगूसराय… चेरिया बरियारपुर: कुंदन कुमार संपत्ति:

साढ़े 17 लाख कीमत का 350 ग्राम सोना.

भोजपुर…

बिहिया: लोक प्रकाश संपत्ति:

पटना में 45 लाख का फ्लैट.

सहार बीडीओ… चंदा कुमारी संपत्ति:

495 ग्राम सोना. 950 ग्राम चांदी.

बक्सर

बक्सर सदर बीडीओ: दीपचंद जोशी संपत्ति:

उत्तराखंड के हल्दवानी में 25 लाख का पैतृक व 12 लाख 50 हजार निजी प्लॉट.

चौसा बीडीओ… गोविंद राम संपत्ति:

खुद के पास 10 लाख कीमत का दो सौ ग्राम सोना. पत्नी के पास 25 लाख कीमत का 500 ग्राम सोना.

भागलपुर…

पीरपेैंती: चंदन कुमार चक्रवर्ती संपत्ति:

खुद के पाास 6 लाख का दो सौ ग्राम पत्नी के पास 12 लाख का चार सौ ग्राम सोना.

नारायणपुर… हरि मोहन कुमार संपत्ति:

पत्नी के पास 490 ग्राम सोना. कीमत 2450000.

गोराडीह… एके पाठक संपत्ति:

पत्नी के पास 500 ग्राम सोना व अन्य गहने. कीमत 30 लाख

दरभंगा…

अलीनगर बीडीओ: रघुवर प्रसाद संपत्ति:

40 लाख कीमत की 28 डिसमिल जमीन.

दरभंगा… विजय कुमार सौरभ संपत्ति:

आसनसोल में 2 लाख कीमत की खुद के नाम 2.5 कट्ठा व पत्नी के नाम से पांच लाख कीमत की 5 कट्ठा जमीन. गया…

बांके बाजार: अतुल प्रसाद संपत्ति:

खगौल पटना में 900 स्कवायर फीट का अपार्टमेंट.

आमस… अवतुल्य कुमार आर्या बीडीओ संपत्ति:

संबंधी के पास 462 ग्राम सोना, 472 ग्राम चांदी.

नगर… बलवंत कुमार पांडेय: संपत्ति:

संबंधी के पास 22 लाख 40 हजार मूल्य का 460 ग्राम सोना. 400 ग्राम चांदी.

मोहनपुर बीडीओ… विकास कुमार संपत्ति:

15 लाख कीमत का 500 ग्राम सोना. 34 हजार कीमत का एक किलो चांदी.

बेलगंज बीडीओ… कुंदन कुमार संपत्ति:

पत्नी के पास गिफ्ट के तौर पर 15 लाख कीमत का 400 ग्राम सोना.

हथुआ… राकेश कुमार सिंह संपत्ति:

पत्नी के पास गिफ्ट में मिला 24 लाख का 650 ग्राम सोना. 2 लाख 50 हजार का पांच किलो चांदी है.

गोपालगंज…

बरहट : चंदन कुमार संपत्ति:

संबंधी के पास 500 ग्राम सोना व 700 ग्राम चांदी.

भभुआ…

मोहनिया: संजय कुमार दास संपत्ति:

साढ़े 29 लाख कीमत का दानापुर में फ्लैट.

कटिहार…

कृष्ण कुमार संपत्ति:

21 लाख कीमत का 400 ग्राम सोना.

आजमनगर… सुनील कुमार मिश्रा संपत्ति:

पत्नी के पास गिफ्ट का 400 ग्राम सोना.

खगड़िया…

अलौली. मनीष कुमार संपत्ति:

370 ग्राम सोना.

किशनगंज…

पोठिया छाया कुमारी संपत्ति: 819 ग्राम सोना. 38 लाख कीमत. गिफ्ट में मिला है.

वैशाली…

पतेपुर: मनोज कुमार राय, संपत्ति:

पत्नी के पास 450 ग्राम सोना. 21 लाख कीमत.

देसारी… अर्चना कुमारी संपत्ति:

25 लाख मूल्य का 450 ग्राम सोना

सुपौल…

बसंतपुर: मनीष कुमार संपत्ति:

पत्नी के पास 400 ग्रामसोना.

सीतामढ़ी…

सुप्पी: सन्नी सौरभ संपत्ति:

पत्नी के पास 550 ग्राम सोना 750 ग्राम चांदी.

शिवहर…

पुरनहिया: आशीष कुमार संपत्ति:

पत्नी के पास 450 ग्राम गोल्ड, कीमत 18 लाख.

शेखपुरा… रीना कुमारी संपत्ति:

500 ग्राम सोना: 500 ग्राम चांदी.

पटना…

मनेर: अभिषेक कुमार प्रभाकर. संपत्ति:

पत्नी के पास 560 ग्रामसोना. 1448 स्कवायर फीट में फ्लैट पति-पत्नी के नाम से.

मसौढ़ी… अमरेश कुमार संपत्ति:

पत्नी के पास 500 ग्राम सोना व पत्नी के नाम हरियाणा के अंबाला में 1000 स्कवायर फीट जमीन.

धनरूआ… अरोमा मोदी संपत्ति:

गाजियाबाद में 41 लाख कीमत की जमीन.

पंडारक… विपुल भारद्वाज संपत्ति:

पत्नी के पास 550 ग्राम सोना व 650 ग्राम चांदी.

पुनपुन… महेंद्र कुमार सिंह संपत्ति:

पत्नी के नाम दानापुर में 50 लाख का फ्लैट.

फुलवारीशरीफ… मुकेश कुमार संपत्ति:

पत्नी के नाम 400 ग्राम सोना.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें