ePaper

सिवान से पकड़ा गया सात साल से फरार गैंगस्टर मनीष कुशवाहा, बिहार एसटीएफ ने दबोचा

Updated at : 27 Sep 2025 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
STF arrested gangster Manish Kushwaha from Siwan

सांकेतिक फोटो

Bihar News: गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना इलाके के निरंजना गांव के गैंगस्टर मनीष कुशवाहा को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी गोपालगंज पुलिस की मदद से सिवान से की गई है. गैंगस्टर मनीष पर हत्या, लूट, बमबाजी, पुलिस मुठभेड़ समेत कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना इलाके के निरंजना गांव के गैंगस्टर मनीष कुशवाहा को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी गोपालगंज पुलिस की मदद से सिवान से की गई है. गैंगस्टर मनीष पर हत्या, लूट, बमबाजी, पुलिस मुठभेड़ समेत कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

3 लाख का इनामी है मनीष

जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस और एसटीएफ पिछले 7 वर्षों से मनीष कुशवाहा की तलाश में जुटी थी. आरोपी के खिलाफ 3 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर से पूछताछ जारी है तथा उसके अपराधिक मामलों की जांच भी की जा रही है. इस गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद व्यवसायियों और गोपालगंज पुलिस ने राहत की सांस ली है.

28 आपराधिक मामले दर्ज

बता दें कि गैंगस्टर मनीष कुशवाहा पर हत्या, लूट, रंगदारी, बमबारी, पुलिस पर हमला और पुलिस से मुठभेड़ समेत 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पिछले 7 सालों से वह पुलिस की नजरों से फरार था. तत्कालीन एसपी स्वर्ण प्रभात ने गत 19 मई को टॉप-100 अपराधियों की सूची में उसे शामिल किया था. उसके घर की कुर्की कर बुलडोजर से मकान को ध्वस्त कर दिया गया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुठभेड़ कर फरार था आरोपी

जानकारी मिली है कि मनीष कुशवाहा दियारा इलाके में आतंक का प्रतीक था. उसके पास लूट और स्मगलिंग के एक नहीं बल्कि कई अत्याधुनिक हथियार भी थे. 1 मार्च 2020 को उसने विशंभरपुर थाना इलाके के खेम मटिहनिया के गुमनिया मोड़ पर निरंजना गांव के मछली व्यवसायी किसान बिंद को कार्बाइन से गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद मनीष पुलिस के साथ मुठभेड़ कर फरार हो गया था.

इसे भी पढ़ें: राहत! बिहार में अनुकंपा के आधार पर 45% अंकों की अनिवार्यता खत्म, सीधी भर्ती के लिए ये होगा नियम

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन