‘तेजस्वी यादव हार के बहाने ढूंढ़ रहे हैं’, RJD नेता के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बिहार के डिप्टी CM का पलटवार

Updated:
विज्ञापन

विजय कुमार सिन्हा

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले पटना में सियासी पारा चढ़ा. तेजस्वी यादव ने भाजपा शासित राज्यों से फोर्स बुलाने का गंभीर आरोप लगाया. जवाब में, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए इसे RJD की संभावित हार की बौखलाहट करार दिया.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले पटना में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर रहीं. नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के CM फेस तेजस्वी यादव ने सोमवार को पोलो रोड स्थित आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी कई तीखे सवाल दागे. वहीं बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने इन आरोपों पर तुरंत पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव पर संभावित हार के बहाने तलाशने का आरोप लगाया है. इस तीखी बयानबाजी ने चुनाव से पहले सियासी माहौल को और गरमा दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चुनाव आयोग और सुरक्षा बलों पर गंभीर सवाल

तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग ने बड़े पैमाने पर भाजपा शासित राज्यों से ही सुरक्षा बल बुलाए हैं. उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि कुल 208 कंपनियां ऐसे राज्यों की तैनात की गई हैं. उनके अनुसार 68 प्रतिशत पुलिस ऑब्जर्वर भी इन्हीं प्रदेशों से संबंधित हैं जो चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है.

तेजस्वी यादव ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी को भी घेरा

सुरक्षा और प्रशासन के अलावा तेजस्वी ने PM नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री विकास की बात करते हैं वहीं वो स्वयं कट्टा-पिस्टल जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने आपराधिक छवि वाले नेताओं के साथ PM के मंच साझा करने का भी जिक्र किया. उन्होंने खास तौर पर सृजन घोटाले के आरोपी विपिन शर्मा से प्रधानमंत्री की मुलाकात और बाहुबली नेता हुलास पांडे के प्रचार का उल्लेख कर BJP की नीतियों पर सवाल उठाए.

विजय कुमार सिन्हा का तेजस्वी पर पलटवार

तेजस्वी यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और RJD नेता के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी संभावित हार के लिए बहाने ढूंढ रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वे हार के बहाने ढूंढ रहे हैं. EVM पुराना हो गया, अब चुनाव आयोग और SIR के बाद वे हार का ठीकरा किसपर फोड़ें इसके लिए अलग-अलग तरीके खोज रहे हैं.’

विजय कुमार सिन्हा ने RJD पर दलितों और अति पिछड़ों को धमकाने का आरोप लगाया. उन्होंने लखीसराय का उदाहरण देते हुए कहा कि अराजक मानसिकता वाले कई लोगों ने दलितों और अति पिछड़ों को वोट देने से भी रोका। इस तरह की मानसिकता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उन्होंने मांग की है. विजय कुमार सिन्हा ने अंत में दावा किया कि जनता को PM मोदी और CM नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार में पूरा विश्वास है.

Also Read: तेजस्वी को मतदान में गड़बड़ी की आशंका, आधी रात लाइव आकर इस नेता पर लगाया बड़ा आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन