NDA के दिग्गजों के गढ़ में तेजस्वी खत्म करेंगे बिहार अधिकार यात्रा, करेंगे शक्ति प्रदर्शन, जानें क्यों खास है वैशाली

Published by :Paritosh Shahi
Updated at :19 Sep 2025 9:32 PM
विज्ञापन
NDA के दिग्गजों के गढ़ में तेजस्वी खत्म करेंगे बिहार अधिकार यात्रा, करेंगे शक्ति प्रदर्शन, जानें क्यों खास है वैशाली

तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav: वैशाली राजद की बिहार अधिकार यात्रा का अंतिम पड़ाव बन रहा है. तेजस्वी यादव यहां से NDA के दिग्गज नेताओं को सीधी चुनौती देंगे. यह जिला लालू परिवार की राजनीतिक साख के लिए भी महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव गणतंत्र की धरती कही जाने वाली वैशाली जिले में बिहार अधिकार यात्रा शनिवार को खत्म करेंगे. राजद की सोची समझी रणनीति के तहत इस यात्रा का अंतिम पड़ाव वैशाली रखा गया है. सियासी जानकारों के अनुसार तेजस्वी यादव सही मायने में यहां से अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के खिलाफ ताल ठोकेंगे, क्योंकि इसी वैशाली से एनडीए के तमाम बड़े दिग्गजों का सीधा संबंध है.

भाजपा के दिग्गज नेता नित्यानंद राय, लोजपा (रामविलास ) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जैसे दिग्गज नेताओं का वैशाली जिले से सीधा ज़ुडाव रहा है. इनका राजनीतिक रसूख का यहां से सीधा संबंध है. ऐसे में राजद नेता के यहां से ताल ठोकने का संदेश दूर तक जायेगा. इससे पहले इसी यात्रा के दौरान वह बख्तियारपुर और नालंदा में भी अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं. सीएम नीतीश इसी जिले से आते हैं.

लालू परिवार की राजनीतिक साख के नजरिये से खास है वैशाली जिला

वैशाली जिले में लालू परिवार की भी सियासी जमीन है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बड़ी मेहनत से यहां अपनी राजनीतिक जड़ें जमायी हैं. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यहीं की राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते और मुख्यमंत्री बने. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी चुनाव जीतीं. हालांकि बाद में वह यहीं से वे हारी भीं.

तेजस्वी यादव यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं. दो बार विधायक बन चुके हैं. वे यहीं से तीसरी बार चुनाव मैदान में होंगे. इस तरह इस क्षेत्र में राजद सुप्रीमो परिवार की साख है. राजद किसी तरह इस साख को बरकरार रखना चाहता है.

राजद ने इसकी तैयारियां भी खूब की हैं. यहां तेजस्वी यादव के साथ राजद कार्यकर्ताओं ने 15-20 हजार दो पहिया वाहनों की के साथ यात्रा निकालने का निर्णय लिया है. इस तरह यहां राजद बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजस्वी ने दिया बड़ा सियासी संदेश

बिहार अधिकार यात्रा के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने मोकामा में धोड़े पर चढ़ कर कुछ समय तक यात्रा की. यह महज शौक नहीं है. इसके जरिये राजद नेता ने सीधी चुनौती दिग्गज अनंत सिंह को दी है. आज के सियासी परिदृश्य में अनंत सिंह ही अकेले नेता हैं, जिन्हें महंगे घोड़ों पर चढ़ने का शौक है. उनके पास तमाम घोड़े हैं.

इस बार अनंत सिंह जदयू से चुनाव लड़ने की मंशा जता चुके हैं. पिछले चुनाव में उनकी पत्नी मोकामा से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ कर जीती थीं. इसलिए तेजस्वी ने यहां घोड़े पर बैठकर संकेत दिया कि अब सियासी टक्कर दमदार होगी. इससे पहले दिग्गज अनंत सिंह अपने बेटों को घुड़सवारी सिखा चुके हैं. जिसका वीडियो वायरल हुआ था.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं RJD नेता संजय यादव, क्रिकेट में तेजस्वी के साथ बनाना चाहते थे भविष्य, अब लालू परिवार के निशाने पर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन